Posts

Showing posts from August, 2021

टीम वसुंधरा राजे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

Image
- जन्माष्टमी पर राजे को अगला सीएम बनाने की ली शपथ जस्ट टुडे जयपुर। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर टीम वसुंधरा राजे राजस्थान ने सांगानेर में अपने राजस्थान राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया। इसमें टीम वसुंधरा राजे के राज्य नेतृत्व के साथ राज्य संयोजक गौरव जीनगर, राज्य कार्यालय प्रमुख अशोक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा संदीप वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पटसारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग नवनीत, प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा रोहित महावर, डीवाईएसपी सुरेश मीणा, निशांत गुप्ता, सुभाष बजिया, जयपुर के अध्यक्ष सवाई सिंह, विकास कुमार, रामवीर फौजदार, कीर्ति, प्रदेश प्रवक्ता प्रमिला जैन, ओबीसी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष प्रभुजोत सोनी, पुनीता शर्मा,  रिया खान, मनोज रायका, विराम लाल बलोटिया, जयपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष  व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। टीम ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अब तक की सबसे अधिक सीटों के साथ अगला विधानसभा चुनाव जीतने और वसुंधरा राजे को फिर से राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली।

टीम वसुंधरा राजे की कार्यकारिणी का विस्तार

Image
जस्ट टुडे जयपुर। प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर के निर्देश पर टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीटिंग में दाताराम शर्मा को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं शिव प्रकाश अवस्थी को वार्ड 88 व पुरुषोत्तम शर्मा को वार्ड 91 का अध्यक्ष बनाया गया है। नवीन कांत मिश्रा को वार्ड 88 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतीश शर्मा और अर्जुन परिहार को टीम वसुंधरा राजे में कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में सभी नए कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्यों का सम्मान किया गया।

प्रदेश भाजपा बढ़ा रही कुनबा, सांगानेर भाजपा मंडल में तो बिखर गया कुनबा

Image
 - भाजपा संगठन की विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख सदस्यों को जोडऩे की है योजना  जस्ट टुडे जयपुर। एक तरफ तो प्रदेश भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने की योजना बना रही है, जिससे विधानसभा चुनावों से पहले धरातल को मजबूत किया जा सके। वहीं सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कुनबा और लोकप्रियता लगातार घट रही है। सांगानेर विधानसभा में सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति सांगानेर भाजपा मंडल की है। यहां पर अपनी उपेक्षा से व्यथित भाजपा के परम्परागत और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंडल से दूरी बना ली है। नतीजतन सांगानेर मंडल में ऐसे कार्यकर्ताओं का सूखा हो गया है, जिन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कार्य करने का अनुभव हो। कार्यकर्ताओं की इस दूरी के चलते सांगानेर मंडल में भाजपा 10 वार्डों में से 8 वार्ड हार चुकी है। ऐसे में सांगानेर मंडल में कुनबा बढ़ाना तो फिलहाल दूर की कौड़ी है, पहले जो कुनबा है, उसी को संभालना ही टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। दरअसल, मौजूदा मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ता नाराज हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं का कहना है कि मौजूदा मंडल अध्यक्ष को जब तक नहीं बदला जाएगा, तब तक वे भाजपा से दूरी ही बनाकर रखें

किशनपोल में 7 सीट हारने पर बदल दिया मंडल अध्यक्ष तो सांगानेर में 8 सीट हारने के बाद कब बदलेंगे मंडल अध्यक्ष

Image
- सांगानेर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कहा, मंडल कार्यकारिणी में भारत वाहिनी के जले हुए कारतूसों को कर दिया महामंत्री और मंत्री पद से सुशोभित जस्ट टुडे जयपुर। नगर-निगम टिकट वितरण से ही विवादों का केन्द्र बिन्दु बने सांगानेर भाजपा मंडल अब फिर सुर्खियों में है। अभी प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से निकाय चुनावों में कमजोर प्रदर्शन करने वाले किशनपोल विधानसभा के किशनपोल मंडल अध्यक्ष रामकिशन सोनी को हटाया गया है। इनकी जगह मुकेश कुमार मूर्तिकार को नया मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। रामकिशन सोनी को इसलिए हटाया गया, क्योंकि, निकाय चुनावों में 10 वार्डों में से सिर्फ 3 वार्ड ही जिता पाए। यानी जीत का प्रतिशत सिर्फ 30 फीसदी रहा। ऐसे में सांगानेर मंडल का जिक्र होना लाजिमी हो जाता है। यहां पर भी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा निकाय चुनाव के 10 वार्डों में से सिर्फ 2 वार्ड ही जिता पाए। यानी सफलता का प्रतिशत 20 ही रहा, जो किशनपोल मंडल से भी कम है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि प्रदेश संगठन किशनपोल मंडल अध्यक्ष को बदल सकता है, तो क्या उससे भी फिसड्डी रहने वाले सांगानेर मंडल अध्यक्ष को नहीं बदला जाना. चाहिए। इसी क

मुख्यमंत्री गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए भारद्वाज ने कराया हवन

Image
  - विधानसभा स्थित कार्यालय पर कराया हवन, कार्यकर्ताओं सहित आमजन रहे मौजूद जस्ट टुडे जयपुर। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एसएमएसa अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और अब वे स्वस्थ हैं। इससे पहले उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनके प्रशंसकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की थी। कांग्रेस नेता और पीसीसी सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना के लिए सांगानेर विधानसभा स्थित कार्यालय पर शनिवार को हवन कराया गया। हवन में कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान सभी ने सांगानेर विधानसभा की खुशहाली की कामना भी की। ये भी रहे मौजूद इस दौरान यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील सिंघानिया, पार्षद शंकर बाजडोलिया, रामसिंह चौधरी, आशीष परेवा, शिवराज गुर्जर, राकेश चौधरी  रमेश शर्मा, हेमराज बैरवा, राजीव चौधरी, दामोदर मीणा, हरिओम स्वर्णकार, घनश्याम कूलवाल, रामचंद्र देवनदा, मनोज गोतोड़, रतन सैनी, महेश शर्मा, मोतीलाल शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, रिंकू

अशोक शर्मा बने टीम राजे के कार्यालय प्रभारी

Image
- प्रदेश संयोजक जीनगर ने जयपुर में किया स्वागत जस्ट टुडे जयपुर। टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर ने अशोक शर्मा को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश संयोजक जीनगर ने कुशल नेतृत्व और संगठन को मजबूत करने के लिए जयपुर का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश संयोजक ने कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा का माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पटसारी, डॉ. शिवराज सिंह, एस.सी मोर्चे के अध्यक्ष संदीप वर्मा, एस.सी मोर्चा महामंत्री रोहित महावर तथा माधोपुर संभागीय अध्यक्ष सतीश मीणा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। 

पीआरएन साउथ में बारिश बाद डलेगी सीवर लाइन

Image
- मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में की थी घोषणा, जेडीए ने शुरू की तैयारी प्रतीकात्मक फोटो जस्ट टुडे जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुसरण में आखिकार जेडीए ने पृथ्वीराज नगर (पीआरएन)में सीवरेज लाइन का तोहफा दे दिया है। इस पर करीब 725 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जेडीए ने पीआरएन को नॉर्थ और साउथ दो हिस्सों में बांटा है। ऐसे में साउथ हिस्से में सांगानेर, रेलवे स्टेशन, मुहाना मंडी और गोपालपुरा बाइपास के आस-पास का क्षेत्र आता है। जेडीए का कहना है कि पहले चरण के लिए 17.1 करोड़ की निविदा जारी कर दी है, यहां पर बारिश के बाद सीवरेज डालने का कार्य किया जाएगा। वहीं दूसरे  चरण में 22 करोड़ की तकनीकी वित्तीय स्वीकृति अभी प्रक्रियाधीन है। वहीं नॉर्थ हिस्से में अगले साल सीवरेज लाइन डलेगी।  17.1 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी साउथ हिस्से में सीवर लाइन के लिए प्रथम चरण में 17.1 करोड़ रुपए की निविदा भी जारी हो चुकी है। वहीं दूसरे चरण में 22 करोड़ रुपए की तकनीकी वित्तीय स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। साउथ में 1300 हैक्टेयर  जमीन पर 5.45 लाख आबादी को इससे फायदा होगा। हालांकि, जेडीए का कहना है कि यहां पर बा

प्रकृति का शृंगार कर मनाया आजादी का दिन

Image
- प्रताप नगर कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस - पार्षद की अगुवाई में कॉलोनीवासियों ने किया पौधरोपण जस्ट टुडे जयपुर। वैशाली नगर स्थित प्रताप नगर कॉलोनी में 75वें स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन विकास समिति की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे पार्षद एवं चैयरमैन विनोद चौधरी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कॉलोनीवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कॉलोनी के पार्क में पौधे लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की।  जारी रहेेंगे विकास कार्य इस मौके पर पार्षद चौधरी ने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें जिन विकास कार्यों के लिए चुना, वे उन्हें सार्थक करने के लिए हर समय प्रयत्नशील हैं। वार्ड में कई जगह विकास कार्य भी हुए हैं। कोरोना काल में भी जरूरतमंदों की यथासंभव मदद की थी। आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। कॉलोनीवसियों ने भी पार्षद की ओर से कराए गए विकास कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।  जन्मदिन पर लगाए पौधे इस दौरान विकास समिति सचिव तरुण भारत वधवा  और राज वर्मा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधे लगाए और उनकी देखरेख करने का प्रण लिया। विकास समिति अध्यक्ष

भारद्वाज ने मनाया आजादी का महोत्सव

Image
  - सांगानेर विधानसभा में पहले किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं मनाया इतना भव्य स्वतंत्रता दिवस -पहली बार किसी गैर-राजनीतिक समारोह में उमड़ी जनता जस्ट टुडे जयपुर। जयपुर रियासत से पहले बसे सांगानेर में कई जनप्रतिनिधि आए और चले गए। लेकिन, रिकॉर्ड बनाने का श्रेय मिला, सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज को। भारद्वाज ने रविवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कर विधानसभा में पहली बार 'आजादी का महोत्सव' मनाया । इससे पहले विधानसभा के किसी भी जनप्रतिनिधि ने इतने भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया। वहीं विधानसभा में पहले किसी गैर राजनीतिक कार्यक्रम में जनता का इतना हुजूम उमड़ा। शायद इसलिए ही भारद्वाज को विधानसभा का 'जनसेवक' कहा जाता है। यह भव्य कार्यक्रम भारद्वाज के न्यू सांगानेर रोड स्थित राजनीतिक कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया था। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय बापना ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की थी। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र पर अपने विचार रखे।  आपका साथ बढ़ाते हैं मेरा मनोबल इस मौ

प्रतिद्वंदियों ने किया मंच साझा, सांगानेर में पहली बार हारी 'राजनीति'

Image
  - केलिको प्रिन्टर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी की ओर से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर के इतिहास में पहली बार 'राजनीति' हारती हुई नजर आई। पहली बार बिना किसी द्वेष-भावना के भाजपा-कांग्रेस के नेताओं ने मंच साझा किया। पहली बार लोगों को राजनीति का सकारात्मक पहलू भी दिखाई दिया। रविवार को 75 वें स्वतंत्रता दिवस का दिन सांगानेर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। मौका था केलिको प्रिन्टर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का। इस समारोह में मुख्य अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, अध्यक्ष पूर्व विधायक घनश्याम तिवाड़ी, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज और विधायक अशोक लाहोटी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केलिको प्रिन्टर्स को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष रामस्वरूप खण्डेलवाल ने किया। इस दौरान अतिथियों ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान भी किया। वॉरियर्स ने संक्रमण के दौरान समाज के जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की थी।  ये भी थे उपस्थित कार्यक्रम में रंगाई-छपाई एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र जिंदगर , उपाध्यक्ष कुंजबिहारी छीपा, सा

वार्ड 91 के लोगों ने किया आगाज, अब अंजाम तक पहुंचाएंगे पुष्पेन्द्र भारद्वाज

Image
  - सांगानेर विधानसभा के वार्ड 91 का पार्क हुआ अतिक्रमण मुक्त, विकास कार्य के लिए भारद्वाज ने दिए 11,000 रुपए नकद और कराएंगे पौधरोपण जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर विधानसभा के वार्ड 91 के निवासियों ने एकजुटता से अतिक्रमियों के अरमानों पर पानी फेर दिया। स्थानीय लोगों की जागरूकता के चलते प्रेम नगर स्थित फैक्ट्री वाला क्षेत्र गाजी बाबा की ढाणी का सार्वजनिक पार्क अब कब्जा मुक्त हो गया है। पहले इस पार्क पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया था और इसका फर्जी पट्टा भी बनवा लिया था। अब कॉलोनीवासियों ने इस पार्क में हनुमान मंदिर बनवा दिया है, जिससे लोग यहां लोगों का आवागमन रहे और पार्क पर फिर कोई कब्जे की कोशिश ना करे।  पौधरोपण का कर दिया आगाज इसके बाद कॉलोनीवासियों ने वार्ड पार्षद आशीष परेवा के सानिध्य में सांगानेर विधानसभा के कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज को आमंत्रित किया। वार्डवासियों ने भारद्वाज से इस पार्क का विकास कार्य करने का आग्रह किया। इस पर भारद्वाज ने तुरन्त 11,000 रुपए दे दिए और पूरे पार्क में पौधरोपण की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने इस दौरान पौधरोपण कर इसका आगाज भी कर दिया। भारद्वा

सरकार निभा रही जिम्मेदारी, हम भी निभाएं कर्तव्य: एआर खान

Image
- समर्पण संस्था की ओर से 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर  'सामाजिक समानता और न्याय' विषयक विचार गोष्ठी आयोजित महानगर संवाददाता जयपुर। संविधान में दिए अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी बच्चों को देना बहुत जरूरी है। आम आदमी के विकास से जुड़े कानूनों की जानकारी भी जनता को देना जरूरी है। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं को काम करना चाहिए। यह विचार समर्पण संस्था की ओर से 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 'सामाजिक समानता व न्याय' विषयक विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.ए.एस. ए.आर.खान ने व्यक्त किए।           उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभा रही है, लेकिन हम भी समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाएं। इससे पूर्व श्री कल्याण नगर, करतारपुरा स्थित संस्था कार्यालय के सामने मुख्य अतिथि खान ने अन्य अतिथि व पदाधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद विचार गोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ समर्पण प्रार्थना से की गई, जिसे कवि रामलाल रोशन ने प्रस्तुत किया। शेष जीवन को श्रेष्ठ बनाने का प्लेटफॉर्म है समसमर्पण संस्था संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम

टीम वसुंधरा राजे ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

Image
  जस्ट टुडे                                                                                 जयपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टीम वसुंधरा राजे राजस्थान के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर और प्रदेशाध्यक्ष (एस.सी.मोर्चा) संदीप वर्मा के आह्वान पर प्रदेशभर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। इसके अंतर्गत जयपुर जिला स्थित चाकसू कस्बे में प्रदेश महामंत्री टीम वसुंधरा राजे रोहित महावर के सानिध्य में ट्रैफिक पुलिसकर्मी, चाकसू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सकों, श्रीराम मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, कोटखावदा मोड के डॉक्टर्स व नर्सों, नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मी, एवं चाकसू थाने के पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें मास्क और  सैनिटाइजर भी वितरित किया गया। राजे टीम ने कोरोना योद्धाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह ना करते हुए इन वॉरियर्स ने कोरोना में जो जनता का मनोबल बढ़ाया, वह प्रशंसा के योग्य है। 

सांगानेर की जनता के लिए जी रहा भारद्वाज का दिल

Image
  - कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने की गौरव केसवानी की मां की आर्थिक मदद, दिए दो लाख रुपए जस्ट टुडे जयपुर। अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ऐ दिल जमाने के लिए। सांगानेर विधानसभा की जनता की सेवा कुछ ऐसे ही कर रहे हैं कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज। मानसरोवर स्थित पार्क में कुछ दिन पहले करंट से हुई मासूम गौरव केसवानी की मौत के बाद कई जनप्रतिनिधि सांत्वना देने तो उसके घर पहुंचे। लेकिन, उनमें से किसी ने भी मासूम की मां की मदद नहीं की। सिर्फ फोटो खिंचाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। वहीं सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने मंगलवार को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देकर मासूम की मां अनिता केसवानी के मुरझाए चेहरे पर रौनक ला दी। इस दौरान पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि मुझे अपना ही बेटा समझना, जब भी जरूरत हो तो मुझे याद करना। भारद्वाज ने बताया कि इस राशि की व्यवस्था उन्होंने और उनकी टीम ने की है। इतना ही नहीं इस परिवार के अन्य बच्चों की पढ़ाई का बीड़ा भी पुष्पेन्द्र और उनकी टीम ने उठाया है। सिन्धी समाज को वोट से ज्यादा कुछ नहीं समझती भाजपा इस दौरान पुष्पेन्द्

सावन में शंकर ने लगाए पौधे

Image
-   हरियाली अमावस्या पर वार्ड 83 पार्षद बाजडोलिया ने किया पौधरोपण जस्ट टुडे जयपुर । ग्रेटर-नगर निगम के वार्ड 83 में रविवार को हरियाली अमावस्या के दिन पार्षद शंकर बाजडोलिया की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों नरे भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान हेतराम चौधरी, मुरारी लाल, गुलाराम बाजडोलिया, गजेंद्र सिंगल, अतुल पारस, सूरज वर्मा ,ललित गुप्ता, रामबाबू शर्मा, डॉ. महेंद्र चौधरी, लोकेश चौधरी, श्रवण बाजडोलिया, कमल बाजडोलिया, हंसराज, गिराज देवन्दा, राजीव मीणा, भंवर सिंह राठौड़, सचिन रूंडला, अर्जुन, सूरज, राकेश और धीरज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 5000 पौधे लगाने का लिया संकल्प पार्षद शंकर बाजडोलिया ने बताया कि हरियाली अमावस्या के दिन वार्ड को हरा-भरा बनाने की मुहिम के चलते इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके तहत पूरे वार्ड में कई जगह पौधरोपण किया गया। इनमें छायादार, फलदार और औषधीय पौधे शामिल थे। इस दौरान आगामी दिनों में पूरे वार्ड में करीब 5000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।