टीम वसुंधरा राजे के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

- जन्माष्टमी पर राजे को अगला सीएम बनाने की ली शपथ


जस्ट टुडे
जयपुर।
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर टीम वसुंधरा राजे राजस्थान ने सांगानेर में अपने राजस्थान राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया। इसमें टीम वसुंधरा राजे के राज्य नेतृत्व के साथ राज्य संयोजक गौरव जीनगर, राज्य कार्यालय प्रमुख अशोक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा संदीप वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पटसारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा विंग नवनीत, प्रदेश महामंत्री एससी मोर्चा रोहित महावर, डीवाईएसपी सुरेश मीणा, निशांत गुप्ता, सुभाष बजिया, जयपुर के अध्यक्ष सवाई सिंह, विकास कुमार, रामवीर फौजदार, कीर्ति, प्रदेश प्रवक्ता प्रमिला जैन, ओबीसी प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष प्रभुजोत सोनी, पुनीता शर्मा,  रिया खान, मनोज रायका, विराम लाल बलोटिया, जयपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष  व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। टीम ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अब तक की सबसे अधिक सीटों के साथ अगला विधानसभा चुनाव जीतने और वसुंधरा राजे को फिर से राजस्थान की अगली मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली।

Popular posts from this blog

सांगानेर में उचित मूल्य की दुकानों पर व्यवस्था नहीं उचित

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज

विविधता में एकता... भारत की विशेषता - बेरवाल