Posts

Showing posts from December, 2020

अतिक्रमण की मिटे खाज तो सांगानेर में आदर्श बाजार का हो काज

Image
- अतिक्रमी व्यापारियों की वजह से सांगानेर बाजार अभी तक नहीं बन पाया आदर्श बाजार  - व्यापारी खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें तो स्वत: ही बन जाएगा आदर्श बाजार - अतिक्रमण करने वालों में व्यापार महासंघ, सांगानेर के पदाधिकारी भी शामिल जस्ट टुडे जयपुर। रंगाई-छपाई के लिए विश्व विख्यात सांगानेर का मुख्य बाजार अभी तक आदर्श बाजार का दर्जा हासिल नहीं कर पाया है। इसके लिए यहां के व्यापारी स्वयं जिम्मेदार हैं। उन्होंने सांगानेर बाजार में जगह-जगह अतिक्रमण कर रखा है। यह अतिक्रमण सांगानेर बाजार को आदर्श बाजार बनाने में सबसे बड़ा रोडा बना हुआ है। सांगानेर में कहने को तो दो व्यापार महासंघ हैं। लेकिन, किसी ने भी अतिक्रमण के खिलाफ अभी तक कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की है। आश्चर्य की बात तो यह है कि व्यापार महासंघ, सांगानेर के कई पदाधिकारियों ने तो खुद ही अतिक्रमण कर रखा है। इन पदाधिकारियों ने दुकान के आगे भी दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसके अलावा इन पदाधिकारियों सहित कई व्यापारियों ने नाले को पाटकर उस पर ही अतिक्रमण कर रखा है। इन्हीं वजह से सांगानेर का मुख्य बाजार 'योग्य' होते हुए भी अभी तक आदर्श ब

सांगानेर में बेरिकेड्स पर पुलिस-व्यापारियों में तकरार

Image
जस्ट टुडे की लाइव कवरेज - सांगानेर स्टेडियम के सामने सड़क कट पर यातायात सुगम बनाने के लिए पुलिस ने लगाए बेरिकेड्स  - छत्तूमल नेता की अगुवाई में स्थानीय व्यापारियों ने किया विरोध, यातायात पुलिस को हटाने पड़े बेरिकेड्स  जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर में यातायात के सुगम संचालन के लिए यातायात पुलिस ने चौरडिय़ा पेट्रोल पम्प के तिराहे को आदर्श तिराहा बना दिया है। ऐसे में यातायात के सुगम संचालन के लिए यातायात पुलिस ने प्रायोगिक तौर पर रविवार शाम को मालपुरा रोड स्थित कटों पर बेरिकेड्स लगा दिए। ऐसे ही बेरिकेड्स उन्होंने स्टेडियम के सामने कट पर भी लगा दिए, जिससे यातायात का संचालन सुगम हो। लेकिन, स्थानीय व्यापारियों ने स्टेडियम के सामने लगे बेरिकेड्स का सोमवार सुबह विरोध किया। सिन्धी समाज के नेता और व्यापारी छत्तूमल नेता की अगुवाई में व्यापारियों ने इस बेरिकेड्स का विरोध किया। इसके बाद आखिरकार यातायात पुलिस को स्टेडियम के सामने से बेरिकेड्स हटाने पड़े। मौके से जस्ट टुडे की लाइव कवरेज।  यह है पूरा माजरा यातायात पुलिस ने स्टेडियम के सामने सड़क कट पर बेरिकेड्स लगाकर अस्थायी डिवाइडर बना दिया। इससे याता

अब 20 जिलों में निकाय चुनाव की तैयारी

Image
  - नगरीय निकाय चुनाव-2021:  1 जनवरी को 18 वर्ष पूरी करने वाले पात्र आवेदक मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं अपना नाम-चुनाव आयुक्त जस्ट टुडे                                                                  जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएसम मेहरा ने बताया कि प्रदेश के 20 जिलों की 91 नगर निकायों में होने वाले आम चुनाव में वे युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं, जिनकी उम्र आगामी 1 जनवरी, 2021 को 18 वर्ष पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदाता 4 जनवरी सायं 6 बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।   मेहरा ने बताया कि इन निकायों में चुनाव 1 जनवरी के बाद होने हैं, ऐसे में आयोग की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा पात्र मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा बनें ताकि लोकतंत्र की जड़ें और अधिक गहरी हो सकें। उन्होंने बताया कि मतदाता आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ पात्र आवेदकों से आवेदन लेंगे। अन्य दिवसों में आवेदक ईआरओ अथवा एईआरओ कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है

भाजपा कार्यालय में जयपुर हैरिटेज एवं ग्रेटर नगर निगमों के पार्षदों की संगठनात्मक बैठक

Image
 जस्ट टुडे                                                           जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जयपुर हैरिटेज एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगमों के भाजपा पार्षदों की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।  भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक विषयों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर आपको विकास कार्यों से सम्बन्धित जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते रहना है।    पार्षद पार्टी का प्रतिबिम्ब भी इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्षद एक ऐसी कड़ी है जो स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के लिए भी लड़ते हैं और वो पार्टी का प्रतिबिम्ब भी होते हैं। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि संगठनात्मक बैठक का उद्देश्य है कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बनी रहे और एक सच्चे जनप्रतिनिधि की तरह वो काम करें।  बैठक में जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर ग्रेटर निगम की महापौर डाॅ.

सांगानेर में धूमधाम से मनाया 'भारत रत्न ' का जन्मदिन

Image
- सांगा सेतु पुलिया के पास मिथिला सत्संग भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती  जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर में सांगा सेतु पुलिया के पास स्थित मिथिला सत्संग भवन में शुक्रवार को भारत रत्न और देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। सां गानेर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा  ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें दो पार्षद और 8 पार्षद प्रत्याशी भी थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीप्रकाश तिवाड़ी  और  विशिष्ठ अतिथि राजेश अहलूवालिया थे। अतिथियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। जनसंघ के समय के वरिष्ठ कार्यकर्ता का माला, साफा, श्रीफल और शॉल देकर सम्मानित किया गया।  ये भी थे मौजूद वार्ड 88 से पार्षद प्रत्याशी दमयंती नोगिया, वार्ड 89 से पार्षद गिर्राज शर्मा, वार्ड 90 से पार्षद पवन गोठरवा ल , वार्ड 92 से पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मी देवी, वार्ड 93 से पार्षद प्रत्याशी प्रेम बंसल, वार्ड 94 से पार्षद प्रत्याशी गुड्डी कुमावत, वार्ड 96 से पार्षद प्रत्याशी जगदी

सर्दी में जरूरतमंदों का सहारा बना 'समर्पण वस्त्र बैंक'

Image
- समर्पण सेवकों ने गांव गोवर्धनपुरा, तिजारा तथा दिल्ली हाईवे पर सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, चप्पल और कम्बल जस्ट टुडे जयपुर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से संचालित समर्पण वस्त्र बैंक सर्दी में जरूरतमदों का सहारा बन रहा है। संस्था के समर्पण सेवकों ने वस्त्र बैंक से अलवर जिले के गांव तिजारा, गोवर्धनपुरा तथा दिल्ली हाईवे पर सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, चप्पल व कम्बल वितरित किए गए। 5000 कपड़ों का स्टॉक समर्पण वस्त्र बैंक परिसर से प्रतिदिन लगभग 25 जरूरतमंदों को कपड़े और कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। वस्त्र बैंक से अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और संस्थाएं भी बांटने के लिए कपड़े जारी करवा कर ले जाते हैं। वस्त्र बैंक में लगभग 5000 कपड़ों का स्टॉक है, जो अलग-अलग साइज में डिस्प्ले किए गए हैं ।   संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने दानदाताओं से अपील की है कि इस सर्दी में वस्त्र बैंक में कम्बल, रजाई, गद्दे और गर्म कपड़े दान करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमदों की सेवा की जा सके।

व्यापार महासंघ, सांगानेर में बढ़ा 'शीतयुद्ध'

Image
- संरक्षक ने दिए अध्यक्ष और महामंत्री बदलने के संकेत - उपाध्यक्ष रामजीलाल शर्मा को मिल सकता है बड़ा पद जस्ट टुडे जयपुर। निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण से व्यापार महासंघ, सांगानेर में शुरू हुई रार फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। निकाय चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण से नाराज व्यापार महासंघ, सांगानेर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तमचंद बच्चानी ने अध्यक्ष और महामंत्री को बदलने की बात कही थी। अब उनके बाद संरक्षक त्रिलोक चौधरी और उपाध्यक्ष रामजीलाल शर्मा ने भी ऐसे ही संकेत दिए हैं। यानी व्यापार महासंघ, सांगानेर में 'रार' पर 'तकरार' होने की पूरी संभावना है।  व्यापार महासंघ, सांगानेर की जल्द बदलेगी सत्ता- त्रिलोक चौधरी व्यापार महासंघ, सांगानेर के संरक्षक त्रिलोक चौधरी ने जस्ट टुडे को बताया कि व्यापार महासंघ, सांगानेर की सत्ता को त्रिलोक चौधरी, रामजीलाल शर्मा और उत्तचंद बच्चानी ही बदलेंगे। इनके अलावा कोई और सत्ता को नहीं बदल सकता। जस्ट टुडे ने जब इनसे पूछा कि सत्ता किस तरह की बदलेगी तो इन्होंने कहा कि सत्ता पहले भी इन्हीं तीनों के पास थी और आगे भी इन्हीं तीनों के पास रहेगी। जस्ट ट

शेखावत अध्यक्ष और तरुण भारत फिर से सचिव निर्वाचित

Image
- प्रताप नगर नागरिक विकास समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न वासुदेव देवानी                      तरुण  भारत   वधवा                 अनुज मोदी                       अनुराग गोयल                                राम रतन शर्मा   जस्ट टुडे जयपुर। वैशालीनगर स्थित प्रतापनगर कॉलोनी की नागरिक विकास समिति के चुनाव सम्पन्न हो गए। चुनाव अधिकारी अर्जुन रतनू की देखरेख में चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। इनमें नौ पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। वहीं कार्यकारिणी के दो सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं। निर्वाचित कार्यकारिणी भी इन पदों पर योग्य व्यक्तियों को चुन सकती है।  किसको क्या पद मिला वीरेन्द्र सिंह शेखावत  अध्यक्ष वासुदेव देवानी       उपाध्यक्ष तरुण  भारत  वधवा    सचिव कुलप्रीत सिंह(मोन्टी) संयुक्त सचिव अनुज मोदी           कोषाध्यक्ष अनुराग गोयल         सदस्य सुरेन्द्र अजमेरा         सदस्य श्याम माहेश्वरी         सदस्य राम रतन शर्मा          सदस्य  

...ताकि नाली में नहीं, नाड़ी में बहे खून

Image
-  राजस्थान नर्सेज वुमन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की महिला सदस्यों ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान जस्ट टुडे जयपुर। रॉयल्स ग्रुप द्वारा राजस्थान के 15 जिलों में 20 दिसंबर को विशाल तृतीय रक्तदान शिविर में राजस्थान नर्सेज  वेलफेयर की महिला सदस्यों बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। प्रदेश अध्यक्ष विनीता शेखावत ने बताया कि कोविड-19 में काम करने के अलावा रॉयल ग्रुप ग्रुप के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक मात्रा में कोरोना वॉरियर्स ने रक्त दान देकर यह मिसाल कायम की है कि चिकित्सा जगत में काम करने वाले चिकित्सा कर्मी और नर्सिंग कर्मी मानवता के भी फ्रंट लाइन में तैयार रहते हैं। कार्यक्रम में रॉयल ग्रुप संस्थापक रविंद्र सिंह चंडालिया ने बताया कि विनीता शेखावत ने लगातार आर यू एच एस में कोविड-19 ड्यूटी करने के बाद भी खुद ब्लड दिया। उनकी मेडिकल टीम ने जागरूकता अभियान के साथ रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान आर यू एच एस अधीक्षक डॉ अजीत सिंह शेखावत ने कोविड-19 कमी को देखते हुए सभी को रक्तदान करने के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डॉ संजय शेखावत, डॉ वीरेंद्र शेखावत, डॉक्टर विशाल सहित मेड

सांगानेर भाजपा टीम ने किया प्रदेश प्रभारी का स्वागत

Image
जस्ट टुडे जयपुर।  राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह रविवार को जयपुर आए। स्टेच्यू सर्किल पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, सांगानेर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, वार्ड 89 अध्यक्ष एडवोकेट टीकम शर्मा, वार्ड 92 शक्ति केन्द्र प्रमुख भगवान सिंह जादौन, अशोक सलोदिया, कौशल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

भगवान सिंह जादौन बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Image
- मिशन 2023 को पूरा करने का लिया जिम्मा जस्ट टुडे जयपुर। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज ने भगवान सिंह जादौन को उनकी कार्यशैली से खुश होकर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। भगवान सिंह जादौन ने राजे और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। जादौन ने मजबूत इरादों, पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ टीम वसुंधरा राजे का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने का वादा किया। साथ ही मिशन 2023 को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य करने का जिम्मा लिया।