Posts

Showing posts from December, 2021

दूध महोत्सव से नववर्ष का स्वागत करेंगे भारद्वाज

Image
  - सांगानेर विधानसभा के सभी वार्डों में लोगों को पिलाया जाएगा गर्मा-गर्म दूध जस्ट टुडे                                                                          जयपुर। सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज जनहित के कार्यों के साथ ही सामाजिक सेवा में भी सक्रिय रहते हैं। भारद्वाज दूध महोत्सव के जनक और मिल्क क्लब ऑफ राजस्थान के फाउण्डर भी हैं। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 31 दिसम्बर की पूर्व संध्या पर दूध पिलाकर नए साल का स्वागत करते हैं। इनका ध्येय वाक्य भी आओ नववर्ष मनाएं, दूध पिएं और पिलाएं। इसी तर्ज पर इस बार भी 31 दिसम्बर की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में विधानसभा के सभी 39 वार्डों में लोगों को दूध पिलाया जाएगा। इस दौरान लोगों से अपील की जाएगी कि नए साल का स्वागत दारू से नहीं दूध से करिए। पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम विधानसभा के वार्ड 74 में यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील सिंघानिया के वार्ड में पत्रकार कॉलोनी स्थित 200 फीट रोड पर किया जाएगा। वहां पर सुनील सिंघानिया के मार्गदर्शन में दूध महोत्सव मनाया जाएगा।  विवि. अ

सांसद बोहरा ने वार्ड 89 में किया सीसी रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन

Image
  - पार्षद गिर्राज शर्मा ने चुनाव के दौरान किया था वादा, अब हो रहा साकार    जस्ट टुडे                                                                          जयपुर। जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने सोमवार को गे्रटर नगर-निगम के वार्ड 89 में सडक़ निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। यह सीसी सडक़ स्पर्श हॉस्पिटल से आसींद नगर और त्रिमूर्ति अपार्टमेंट से विरासत अपार्टमेंट तक बनाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों के साथ ही कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।   400 मीटर की बनेंगी सडक़, दूर होगी परेशानी पार्षद गिर्राज शर्मा ने बताया कि कॉलोनीवासी काफी समय से इन सडक़ों को बनवाने की मांग कर रहे थे। चुनाव में भी मैंने इन सडक़ों को बनवाने का वादा किया था। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढ़े होने और कीचड़ भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में सीसी रोड बनने से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। ये दोनों सडक़ें करीब 400 मीटर लम्बी हैं।  ये भी रहे उपस्थित समारोह में कॉलोनी वासियों के अलावा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, मंडल महामंत्री छोटू राम गुर्जर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, रामदुलारी पांडे, प्रवक्ता अशोक कु

सांगानेर बाजार को नए साल में मिलेगा नया अध्यक्ष

Image
- सर्वसमाज के व्यापारियों का उमड़ा हुजूम, सर्वसम्मति से बनाई चुनाव समिति  - चुनाव समिति समस्त व्यापारियों से बनाएगी सहमति, 6 जनवरी को होगी घोषणा - जयप्रकाश बुलचंदानी को बनाया चुनाव समिति का संयोजक जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर स्थित पूज्य सिन्धी धर्मशाला में सर्वसमाज के व्यापारियों ने बाजार का नया अध्यक्ष चुनने के लिए रविवार को मीटिंग की। नया व्यापार महासंघ और नया अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसमाज के व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। रविवार को बाजार में ग्राहकी होने के बावजूद व्यापारी तय समय पर धर्मशाला में पहुंच गए, जो कार्यक्रम की समाप्ति तक चलता रहा। सर्वसमाज के व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत किया और इस पर अपनी रजामंदी दे दी। मीटिंग के दौरान सभी व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इसमें सभी व्यापारियों ने कहा कि सांगानेर में एक ही व्यापार महासंघ होना चाहिए और उसका अध्यक्ष भी नया होना चाहिए। व्यापारियों ने 'एक बाजार और एक व्यापार महासंघ' का नारा दिया। उन्होंने सांगानेर बाजार में नया व्यापार महासंघ बनाने पर सहमति जताई। इसके लिए रविवार को मीटिंग में सांगानेर व

सांगानेर में नया अध्यक्ष चुनने आज एक जाजम पर बैठेंगे व्यापारी

Image
- पूज्य सिन्धी धर्मशाला में आज शाम 4 बजे सर्व समाज के व्यापारियों की होगी मीटिंग जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर बाजार में पिछले तीन वर्ष से कोई भी व्यापार महासंघ सक्रिय नहीं है। ऐेसे में ना तो बाजार में सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था है और ना ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो पा रहा है। अब सांगानेर के सर्वसमाज के व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही नया व्यापार महासंघ बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए उन्होंने शनिवार को व्यापारी नेता त्रिलोक चौधरी के नेतृत्व में पूज्य सिन्धी धर्मशाला में मीटिंग भी आयोजित की गई। इस दौरान व्यापारी उत्तमचंद बच्चानी, रामजीलाल शर्मा, अशोक मोदी, धन्नालाल चतरानी, छांगामल तीर्थानी, सतीश वासवानी सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।  स्वहित के बजाय व्यापारी हित को तवज्जो देने वाले को बनाएंगे अध्यक्ष सभी व्यापारियों ने अपने स्तर पर ही नया व्यापार महासंघ और अध्यक्ष सहित उसकी नई कार्यकारिणी बनाने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारियों ने कहा कि अब किसी को भी जबरदस्ती माला पहनाकर अध्यक्ष नहीं बनाएंगे। सर्वसम्मति से व्यापारी जिसे चाहेंगे, उसे ही अध्यक्ष बनाएंगे। इस

सांगानेर में किसी कांग्रेसी मंत्री-मुख्यमंत्री को उद्घाटन नहीं करने देंगे: लाहोटी विधायक का इतिहास पता है...हम गांधी को पूजते हैं तो भगतसिंह को भी पूजते हैं: भारद्वाज

Image
- सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा में सड़क को लेकर रार...रोड पर हुई तकरार जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर विधानसभा में पिछले काफी समय से विकास कार्यों के उद्घाटन करने को लेकर भाजपा और कांग्रेस में शीत युद्ध चल रहा था। यह शीत युद्ध रविवार को जुबानी युद्ध में बदल गया। सड़क उद्घाटन को लेकर शुरू हुई रार रोड पर तकरार बन गई। कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज और विधायक अशोक लाहोटी ने एक-दूसरे पर जमकर जुबानी प्रहार किए। यह कहा विधायक लाहोटी ने विधायक लाहोटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि आज के बाद सांगानेर की धरती पर किसी कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्री को भी उद्घाटन नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि हम तो पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं, पहले से ही 20 केस लगे हुए हैं, एक और लग जाता तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। हिस्ट्रीशीटर विधायक चाहिए या विकास कार्य करने वाला...अब जनता करे तय उनके इस बयान को कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने ओछी मानसिकता बताया है। भारद्वाज ने कहा कि इससे विधायक की असलियत जनता के सामने आ गई है। भारद्वाज ने कहा कि अब यह सांगानेर की जनता को तय करना है कि उन्ह

गहलोत का राज, सांगानेर विधानसभा में हो रहे काज

Image
  - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए हैं 5-5 करोड़ रुपए - कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने वार्ड 96 में किया सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन जस्ट टुडे जयपुर। सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने रविवार को वार्ड 96 में विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से प्रदेश की सभी विधानसभा में 5-5 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं। इसी बजट से वार्ड 96 में सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। भारद्वाज ने कहा कि सांगानेर विधानसभा की जनता पिछले 20 वर्षों से विकास की बाट जोह रही थी। उनकी इस आस को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस की टीम पूरा कर रही है। यहां-यहां बनेगी डामर सड़क इस बजट से एलएनटी रोड मुहाना मोड से झूलेलाल नगर, हीरावाली तलाई जेडीए चारागाह, तिलक नगर श्रीजी नगर, विनायक नगर तुलसी नगर, दोरायों की कोठी तक डामर रोड, शिव मन्दिर से थरपालों की ढाणी तक डामर सड़क निर्माण, बागडों

सांगानेर में विकास करें या नहीं, जीतेंगे हम ही...आगामी चुनाव में जनता तोड़ देगी भाजपा का यह भ्रम : भारद्वाज

Image
  - कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के प्रयास लाए रंग, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी सौगात - पृथ्वीराज नगर में सीवर लाइन का उद्घाटन, 15 करोड़ होंगे खर्च जस्ट टुडे जयपुर। राज्य सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को प्रदेशवासियों को करीब 13195 करोड़ रुपए के 2512 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल ने शनिवार को सांगानेर विधानसभा के पृथ्वीराज नगर में सीवर लाइन का उद्घाटन किया। इस सीवर लाइन पर करीब 15 करोड़ रुपए की लागत आएगी। सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के प्रयासों से ही पृथ्वीराज नगर वासियों की यह वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकी है। इस सीवर लाइन डलने की शुरुआत ग्रेटर नगर-निगम के वार्ड 83 पार्षद शंकर बाजडोलिया के कार्यक्षेत्र से हुई है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत, नगरीय विकास मंत्री धारीवाल और कांग्रेस नेता भारद्वाज के जयकारे भी लगाए। और भी होंगे विकास कार्य इस दौरान पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में सांगानेर विधानसभ

वार्ड 89 में विधायक लाहोटी ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

Image
  जस्ट टुडे                                                                          जयपुर। ग्रेटर-नगर निगम के वार्ड 89 के पार्षद गिर्राज शर्मा की ओर से गोपी नगर और दादाबाड़ी सेवा बस्ती में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। पार्षद कोष से निर्मित की जा रही इन सड़कों का शनिवार को सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांगानेर भाजपा मंडल के महामंत्री संजय शर्मा, मंत्री अशोक सालोदिया, मुकेश कुमावत, संजय शर्मा, वार्ड 90 पार्षद पवन गोठरवाल, संजय मनोहर शर्मा, जयकुमार, मुकेश शर्मा, सायर गोस्वामी, अवधेश गुर्जर, दिनेश खंडेलवाल, नाथू यादव, राधेश्याम सैनी, मुकेश शर्मा, शंकर सैनी, विक्की वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, अनामिका गुप्ता, राकेश शर्मा, भारती अलवानी, लोहित प्रताप सिंह, लाला राणा, चौथमल सैनी, हनुमान सैनी, अशोक सैनी, किशन शर्मा, भैरू यादव, प्रभु ठठेरा, सोनू सिंह, महेश गुजराती, राधा कृष्ण सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे

कमल शर्मा बने बार अध्यक्ष, मनोज महासचिव निर्वाचित

Image
                        जस्ट टुडे                                                                     जयपुर। दी बार एसोसिएशन, जयपुर के वार्षिक चुनाव मेें कमल किशोर शर्मा को अध्यक्ष व मनोज कुमार शर्मा को महासचिव पद पर निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष पद पर कमल किशोर शर्मा ने 2130 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे पवन शर्मा ने 926 मत प्राप्त किए। कमल किशोर शर्मा ने पवन शर्मा को 1204 मतों से पराजित किया। वहीं महासचिव पद पर मनोज कुमार शर्मा को 1566 मत और पंकज पचलांगिया को 1050 मत मिले। महासचिव पद पर मनोज ने पंकज को 516 मतों से हराया। चुनाव अधिकारी चिमनाराम पूनिया ने बताया कि उपाध्यक्ष के दो पदों पर प्रमोद कुमार अग्रवाल और दीप्ति शर्मा को निर्वाचित किया गया। संयुक्त सचिव के पद पर सुनील कुमार शर्मा को, कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र गहलोत, उप कोषाध्यक्ष पद पर टीनू यादव, सांस्कृतिक सचिव पद पर घनश्याम दास विजय और पुस्तकालय सचिव के पद पर गिरजेश चतुर्वेदी विजयी रहीं। इसी तरह कार्यकारिणी के 12 पदों पर कुलदीप शर्मा, श्रवण सिंह, पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज, अनुभा सिंह, कमलेश शर्मा, महेश कुमार शर्मा, अंशुल

डॉ. माल्या 'मेरी आईडेन्टिटी इंटरनेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित

Image
- समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए थाइलैंड की यूएनपीकेएफसी की अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया अवॉर्ड जस्ट टुुडे जयपुर। मेरी पहचान सहायता ट्रस्ट की ओर से समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या को 'मेरी आइडेन्टिटी इन्टरनेशनल अवॉर्ड 2021' से नवाजा गया। डॉ. माल्या को यह सम्मान जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में आयोजित एक समारोह में दिया गया। समर्पण संस्था की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि थाइलैंड की यूएनपीकेएफसी (यूनाइटेड नेशनस पीसकीपर्स फेडरल कौंसिल) की अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष अपनिता चिना ने अन्य अतिथियों के साथ दिया।        पत्रिका में माल्या की बायोग्राफी भी शामिल मेरी पहचान सहायता ट्रस्ट की ओर से एक अन्तरराष्ट्रीय पत्रिका भी प्रकाशित की गई है, जिसमें देश-विदेश की 50 विभूतियों की संक्षिप्त बायोग्राफी प्रकाशित की गई है। इसमें डॉ. माल्या की बायोग्राफी को भी शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. माल्या को इससे पूर्व भी उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए अनेक संस्थाएं सम्मानित कर चुक

सांगानेर झूलेलाल मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ कर गया चोर

Image
 - सर्दी और शादियों के सीजन के चलते हुई चोरों की पौ-बारह - दान-पात्र से करीब 15,000 रुपए की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात जस्ट टुडे जयपुर। शादी-विवाहों का सीजन और सर्दी का मौसम होने के चलते  सांगानेर में इन दिनों मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। क्योंकि, कॉलोनी के ज्यादातर लोग शादी-विवाहों और सोने में व्यस्त रहते हैं, ऐसे में मंदिर में चोरी करना और भी आसान हो रहा है। मंदिर में चोरी करने के बाद पकड़ में आना भी मुश्किल सा ही होता है। ऐसे में आजकल चोरों की पौ बारह हो रखी है। इसी हौसले की वजह से रविवार रात सांगानेर स्थित झूलेलाल मन्दिर में चोर दान-पात्र पर हाथ साफ कर ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई है। पूज्य सिन्धी पंचायत उत्तमचंद बच्चानी की सूचना पर पहुंची मालपुरा गेट थाना पुलिस ने मौका-मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।  40 मिनट तक रहा चोर, आराम से दिया वारदात को अंजाम पूज्य सिन्धी पंचायत के मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी ने बताया कि झूलेलाल मन्दिर में चोरी की यह वारदात रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात 2:

सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को अब नहीं सताएगी सर्दी

Image
  - समर्पण संस्था की ओर से गूलर की ढाणी स्थित राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में बांटे स्वेटर जस्ट टुडे जयपुर। मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था की ओर से सीतापुरा इण्डिया गेट के पास, गूलर की ढाणी स्थित राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर वितरण कार्यक्रम की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई, जिसे संस्था के कोषाध्यक्ष रामावतार नागरवाल ने उच्चारित करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.ए.एस. डॉ.बी.एल जाटावत ने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रवेश बढ़ाने के प्रयास आवश्यक हैं। क्योंकि, सरकारी स्कूलों के अध्यापक पूरी तरह प्रशिक्षित होते हैं। इसके लिए सरकार व गैर सरकारी संस्थानों को काम करने की आवश्यकता है। बच्चों को सही राह दिखाना शिक्षकों का कार्य संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या ने कहा कि कुछ भी बनने से पहले अच्छा इंसान बनने की प्राथमिकता बहुत जरूरी है। बच्चे ही देश का भविष्य है। उन्हें सही ढांचे में डालने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है। कार्यक्रम में समर्पण संस्था के मुख्य सलाहकार व पूर्व ज