टीम वसुंधरा राजे की कार्यकारिणी का विस्तार


जस्ट टुडे
जयपुर।
प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर के निर्देश पर टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीटिंग में दाताराम शर्मा को जिला मंत्री का दायित्व दिया गया। वहीं शिव प्रकाश अवस्थी को वार्ड 88 व पुरुषोत्तम शर्मा को वार्ड 91 का अध्यक्ष बनाया गया है। नवीन कांत मिश्रा को वार्ड 88 का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतीश शर्मा और अर्जुन परिहार को टीम वसुंधरा राजे में कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में सभी नए कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्यों का सम्मान किया गया।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज