टीम वसुंधरा राजे ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

 


जस्ट टुडे                                                                                जयपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टीम वसुंधरा राजे राजस्थान के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर और प्रदेशाध्यक्ष (एस.सी.मोर्चा) संदीप वर्मा के आह्वान पर प्रदेशभर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। इसके अंतर्गत जयपुर जिला स्थित चाकसू कस्बे में प्रदेश महामंत्री टीम वसुंधरा राजे रोहित महावर के सानिध्य में ट्रैफिक पुलिसकर्मी, चाकसू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सकों, श्रीराम मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, कोटखावदा मोड के डॉक्टर्स व नर्सों, नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मी, एवं चाकसू थाने के पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें मास्क और  सैनिटाइजर भी वितरित किया गया। राजे टीम ने कोरोना योद्धाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपनी जान की परवाह ना करते हुए इन वॉरियर्स ने कोरोना में जो जनता का मनोबल बढ़ाया, वह प्रशंसा के योग्य है। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज