सांसद बोहरा ने वार्ड 89 में किया सीसी रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन

 - पार्षद गिर्राज शर्मा ने चुनाव के दौरान किया था वादा, अब हो रहा साकार


 
 जस्ट टुडे                                                                          जयपुर। जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने सोमवार को गे्रटर नगर-निगम के वार्ड 89 में सडक़ निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। यह सीसी सडक़ स्पर्श हॉस्पिटल से आसींद नगर और त्रिमूर्ति अपार्टमेंट से विरासत अपार्टमेंट तक बनाई जाएगी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों के साथ ही कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

400 मीटर की बनेंगी सडक़, दूर होगी परेशानी


पार्षद गिर्राज शर्मा ने बताया कि कॉलोनीवासी काफी समय से इन सडक़ों को बनवाने की मांग कर रहे थे। चुनाव में भी मैंने इन सडक़ों को बनवाने का वादा किया था। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढ़े होने और कीचड़ भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में सीसी रोड बनने से इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। ये दोनों सडक़ें करीब 400 मीटर लम्बी हैं। 

ये भी रहे उपस्थित


समारोह में कॉलोनी वासियों के अलावा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, मंडल महामंत्री छोटू राम गुर्जर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, रामदुलारी पांडे, प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा, संजय, अमित शर्मा, कैलाश, घनश्याम छीपा, हनुमान सैनी, अशोक सैनी, मंगल चौहान, संदीप शर्मा, रमेश आकड़, बजरंग गुर्जर, भूपेंद्र कुमावत, भैरू गुर्जर, डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व महामंत्री कैलाश गेट सुरेश अजमेरा, टीकम अजमेरा, भारती अलवानी, अनामिका गुप्ता, रतिराम परेवा, राजेन्द्र चंदेरा, शुभम् कुमावत सहित सांगानेर मंडल के पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष आदि शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज