कमल शर्मा बने बार अध्यक्ष, मनोज महासचिव निर्वाचित

                       


जस्ट टुडे                                      
                              जयपुर। दी बार एसोसिएशन, जयपुर के वार्षिक चुनाव मेें कमल किशोर शर्मा को अध्यक्ष व मनोज कुमार शर्मा को महासचिव पद पर निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष पद पर कमल किशोर शर्मा ने 2130 मत प्राप्त किए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे पवन शर्मा ने 926 मत प्राप्त किए। कमल किशोर शर्मा ने पवन शर्मा को 1204 मतों से पराजित किया। वहीं महासचिव पद पर मनोज कुमार शर्मा को 1566 मत और पंकज पचलांगिया को 1050 मत मिले। महासचिव पद पर मनोज ने पंकज को 516 मतों से हराया। चुनाव अधिकारी चिमनाराम पूनिया ने बताया कि उपाध्यक्ष के दो पदों पर प्रमोद कुमार अग्रवाल और दीप्ति शर्मा को निर्वाचित किया गया। संयुक्त सचिव के पद पर सुनील कुमार शर्मा को, कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र गहलोत, उप कोषाध्यक्ष पद पर टीनू यादव, सांस्कृतिक सचिव पद पर घनश्याम दास विजय और पुस्तकालय सचिव के पद पर गिरजेश चतुर्वेदी विजयी रहीं। इसी तरह कार्यकारिणी के 12 पदों पर कुलदीप शर्मा, श्रवण सिंह, पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज, अनुभा सिंह, कमलेश शर्मा, महेश कुमार शर्मा, अंशुल कौशिक, शहाबुद्दीन गौरी, रमेशचंद्र शर्मा, चंद्रप्रकाश खेतानी, घनश्याम गंगवाल और सूर्यदेव सिंह तंवर निर्वाचित हुए। गौरतलब है कि दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनाव सोमवार को हुए थे। चुनाव में 10,082 मतदाताओं में से 5,633 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था।

विजय युवा अधिवक्ताओं को समर्पित
 चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी होने के बाद कमल किशोर शर्मा ने कहा कि यह जीत वह युवा अधिवक्ताओं को समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेेंगे।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज