भाजपा कार्यालय में जयपुर हैरिटेज एवं ग्रेटर नगर निगमों के पार्षदों की संगठनात्मक बैठक

 जस्ट टुडे                                                           जयपुर।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज जयपुर हैरिटेज एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगमों के भाजपा पार्षदों की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। 

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश ने पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक विषयों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर आपको विकास कार्यों से सम्बन्धित जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते रहना है। 

 पार्षद पार्टी का प्रतिबिम्ब भी




इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्षद एक ऐसी कड़ी है जो स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के लिए भी लड़ते हैं और वो पार्टी का प्रतिबिम्ब भी होते हैं। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि संगठनात्मक बैठक का उद्देश्य है कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बनी रहे और एक सच्चे जनप्रतिनिधि की तरह वो काम करें। 

बैठक में जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर ग्रेटर निगम की महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावट भी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज