भगवान सिंह जादौन बने प्रदेश उपाध्यक्ष
- मिशन 2023 को पूरा करने का लिया जिम्मा
जस्ट टुडे
जयपुर। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज ने भगवान सिंह जादौन को उनकी कार्यशैली से खुश होकर प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।
भगवान सिंह जादौन ने राजे और प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है। जादौन ने मजबूत इरादों, पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ टीम वसुंधरा राजे का प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचाने का वादा किया। साथ ही मिशन 2023 को लेकर पूरी सक्रियता से कार्य करने का जिम्मा लिया।