चुनाव की चुनौतियों पर चिंतन तो जीत पर हुआ मंथन

- पुष्पेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मंथन शिविर सम्पन्न, बूथ की मजबूती पर फोकस


जस्ट टुडे

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड स्थित गार्डन में सांगानेर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मंथन और चिंतन शिविर आयोजित हुआ। इसमें सांगानेर के प्रत्येक वार्ड, बूथ से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव में आने वाली चुनौतियों को लेकर चिंतन किया गया तो वहीं इस बार कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को मंथन भी किया गया। इस दौरान सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। सभी कार्यकर्ता सामंजस्य से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने पर ध्यान दें। कांग्रेस का विधायक बनने के बाद किसी भी कार्यकर्ता को निराशा हाथ नहीं लगेगी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस बार सांगानेर की धरती पर कांग्रेस की पहले जैसी हरियाली वापस लाकर रहेंगे और इस बार यहां से कांग्रेस का विधायक जरूर बनाएंगे। कार्यक्रम संयोजक सांगानेर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास ने इस सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, सभी संघटक संगठनों के कार्यकर्ता व प्रत्येक बूथ व वार्ड के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

20 साल बदहाल, 3 साल बेमिसाल: भारद्वाज


भारद्वाज ने बताया कि सांगानेर में पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से भाजपा से विधायक और मंत्री बनते आ रहे हैं। इसके बाद भी सांगानेर की जनता विकास के लिए तरस गई थी। सांगानेर से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर शिक्षा मंत्री भी बन चुके हैं। इसके बाद भी सांगानेर में कॉलेज नहीं खुला। सैटेलाइट हॉस्पिटल और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा सांगानेर की जनता को नहीं दिलवा पाए। वहीं इस बार चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस ने सांगानेर विधानसभा में करोड़ों के कार्य करवाए हैं। भारद्वाज ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री अशोक
गहलोत ने इस बार सांगानेर को कई सौगातें दीं। इनमें दो सरकारी कॉलेज, सैटेलाइट हॉस्पिटल,  इंग्लिश मीडियम सरकारी मॉडल स्कूल, सबसे बड़ा सिटी पार्क, आयुर्वेद का 50 बैड का हॉस्पिटल, जयपुर चौपाटी, बीसलपुर का पानी, कई स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, हजारों रोड लाइटें व सैकड़ों कॉलोनियों में सड़कों का जाल, पार्कों में जिम और झूले, पृथ्वीराज नगर में विकास जैसे अनके कार्य शामिल हैं। 

Popular posts from this blog

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज

ग्रेटर चेयरमैन अरुण शर्मा बने ‘डायनेमिक पार्षद’

विविधता में एकता... भारत की विशेषता - बेरवाल