सांगानेर विधानसभा में कांग्रेस का कुनबा बढ़ाएंगे पीओसी को-ऑर्डिनिटर अमित सैनी

 - सांगानेर विधानसभा से पीओसी को-ऑर्डिनिटर नियुक्त होने पर अमित सैनी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और पीसीसी सचिव पुष्पेन्द्र भारद्वाज का जताया आभार


महानगर संवाददाता
जयपुर।
प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाने के लिए कांग्रेस की ओर से जल्द ही सभी विधानसभाओं में डिजिटल सदस्यता अभियान का आगाज किया जा रहा है। ऐसे में विधानसभा स्तर पर पीओसी को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज की अनुशंसा पर सांगानेर विधानसभा में वार्ड 94 पार्षद प्रतिनिधि अमित सैनी को पीओसी को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। सैनी को को-ऑर्डिनेटर नियुक्त करने पर समस्त क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी लोगों ने अमित सैनी का भव्य स्वागत किया। माला पहनाकर सैनी का सम्मान किया। 

जिम्मेदारी का अच्छे से करूंगा निर्वहन

इस दौरान अमित सैनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और जनसेवक पुष्पेन्द्र भारद्वाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अहम जिम्मेदारी के लिए मुझे चुना, इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं सांगानेर विधानसभा में जनसेवक पुष्पेन्द्र भारद्वाज की ओर से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसे में उन विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने और कांग्रेस का परिवार बढ़ाने की बारी है। इस जिम्मेदारी को मैं अच्छे से निभाऊंगा और विधानसभा में कांग्रेस परिवार को बढ़ाने की पूरी कोशिश करूंगा। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जोडऩे के साथ-साथ आमजन तक भी पहुंचा जाएगा। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज