वसुंधरा राजे की पुत्रवधु की लम्बी उम्र की कामना के लिए हुआ सुन्दरकाण्ड का पाठ

- 'टीम वसुंधरा राजे राजस्थान' के कार्यकर्ताओं ने सांगानेर में किया अनुष्ठान


जस्ट टुडे
जयपुर।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु व सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नी निहारिका सिंह के जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की कामना को लेकर प्रदेश भर में विभिन्न आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जयपुर में सुंदर कांड पाठ और यज्ञ में आहुतियों के जरिए निहारिका राजे के जल्द स्वास्थ्य लाभ लेने की कामना की गई। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन 'टीम वसुंधरा राजे राजस्थान' के बैनर तले किया गया। सांगानेर स्थित रॉयल पैलेस गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में 'टीम वसुंधरा राजे राजस्थान' के समर्थकों ने सुन्दर कांड पाठ में शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके बाद दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया गया। इसमें संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने एक-दूसरे से मिलकर पर्व की बधाई दी। 

कार्यक्रम की इन्होंने बढ़ाई शोभा


इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर, प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा, प्रदेश मंत्री जितेन्द्र सिंह परमार, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष संदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेश चंद मीना, मोनू सिंह परमार, रोहित गुजर, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नीलू भाटी, संगठन मंत्री महिला मोर्चा इंदु सिंह परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय  पटसरिया, कैलाश चंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा बीएल सैनी, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रिया खान, आलोक शर्मा, राजवीर सिंह, जयपुर जिला अध्यक्ष सवाई सिंह रायका, पशुपालन प्रदेशाध्यक्ष मनोज रायका, मंगल चौहान, संजय शर्मा, मनीष कुमावत, रमाकान्त शर्मा, दिनेश उपाध्याय, मुरारी लाल मीणा, प्रहलाद चावला, सुमित पाल जादौन और सांगानेर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज