वस्त्र संग्रहण अभियान के पोस्टर का विमोचन


जस्ट टुडे
जयपुर।
त्याग, सेवा, सहयोग और समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही समर्पण संस्था की ओर से संचालित समर्पण वस्त्र बैंक द्वारा गांधी जयंती पर वस्त्र संग्रहण महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर वस्त्र संग्रहण केन्द्रों की सूची के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों द्वारा किया गया । संस्था द्वारा आगामी दीपावली त्योहार पर हर घर में सफाई व कपड़ों की छंटाई को ध्यान में रखते हुए 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक वस्त्र संग्रहण का महाअभियान चलाया गया है। इस महाअभियान में जयपुर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 15 वस्त्र संग्रहण केन्द्र बनाए गए हैं।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. दौलत राम माल्या के साथ मुख्य सलाहकार और पूर्व जिला न्यायाधीश उदय चन्द बारूपाल, उपाध्यक्ष बनवारी लाल मेहरडा और राम स्वरूप महावर, मुख्य संरक्षक हरभजन सिंह मल्होत्रा, समाजसेवी श्रीबालकिशन आकोदिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।

अच्छी स्थिति के कपड़े ही किए जा रहे एकत्रित 


वस्त्र संग्रहण केन्द्रों पर कपड़े बिना फटे व अच्छी स्थिति के पहनने लायक केवल प्रेस किए हुए ही एकत्र किए जा रहे हैं। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सम्पन्न वर्ग से अपील की है कि दीपावली की सफाई के दौरान छंटनी किए अच्छे कपड़ों को वस्त्र संग्रहण केन्द्रों पर जमा करवाकर दूसरों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास करें। उल्लेखनीय है कि गत 3 वर्षों से जयपुर में 'समर्पण वस्त्र बैंकÓ संचालित किया जा रहा है। इस वस्त्र बैंक से हजारों की संख्या में जरूरतमंद लाभान्वित हो चुके हैं।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज