राजे का लाने राज...मंच कर रहा काज

- वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच की ओर से किया गया कार्यकारिणी का विस्तार, राजे में निष्ठा रखने वाले लोगों को मार्गदर्शन मण्डल सहित कई पदों पर किया गया है नियुक्त
जस्ट टुडे
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए बने  'वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच' नामक ग्रुप की ओर से लगातार प्रदेश में अपना विस्तार किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंच में नए मार्गदर्शन मण्डल में कई नियुक्तियां दी गईं हैं। इन नियुक्त किए गए लोगों में पूर्व मंत्री और ऐसे विधायक शामिल हैं, जिनकी वसुंधरा राजे में निष्ठा है। 

भाजपा को बूथ स्तर तक करना है मजबूत

वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश संरक्षक और कोर कमेटी की सहमति के बाद मार्गदर्शन मण्डल में कई लोगों को नियुक्त किया गया है। भारद्वाज ने बताया कि मंच का उद्देश्य पूर्व सीएम राजे की योजनाओं और उपलब्धियों का जनता में प्रचार करना है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में हमारा कोई दूसरा संगठन नहीं है। हम भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता है। हमारा उद्देश्य भाजपा को बूथ तक मजबूत करना है। 

मार्गदर्शन मण्डल में इनको किया नियुक्त

डॉक्टर रोहिताश शर्मा, पूर्व मंत्री, कालू राम गुर्जर, पूर्व मंत्री, रामस्वरूप लाम्बा, पूर्व विधायक, ऋतु बानावत पूर्व विधायक, विजय बंसल पूर्व विधायक, रमेश खींची पूर्व विधायक, मास्टर मामनजी यादव, पूर्व विधायक,  विकास चौधरी पूर्व विधायक, एडवोकेट योगेन्द्र सिंह तंवर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा (विधि) को मार्ग दर्शन मण्डल में नियुक्त किया गया है। 

इन्हें भी मिली यह जिम्मेदारी

इसके अतिरिक्त शंकर लाल यादव (बाबा) को प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, रजनीश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मोर्चा, दिलीप मित्रड प्रदेश महामंत्री (मुख्य धारा), डॉक्टर निर्मलानन्द जती महाराज(वरिष्ठ अधिवक्ता) प्रदेश प्रमुख सलाहकार, अरुण यादव,  नीरज जैन, एडवोकेट शक्ति सिंह प्रदेश मंत्री, अनिरूद्ध शर्मा, राय सिंह मीणा, किशन दास वैष्णव, कनिष्क गुर्जर, धोरी मन्ना, प्रदेश सह संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह युवा जिला अध्यक्ष जैसलमेर और एडवोकेट मनीष शर्मा को चूरू जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज