गांधी वन में पौधे रोप, मनाया पर्यावरण दिवस

 - जमवारामगढ़ क्षेत्र के टोडालडी गांव में ग्राम भारती समिति सचिव कुसुम जैन के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस

- पौधे रोप, उनकी सार-संभाल की भी ली जिम्मेदारी


जयपुर
जस्ट टुडे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के टोडालडी गांव स्थित गांधी वन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी वन में बच्चों के साथ कई किस्मों के पौधे रोपे गए। सभी ने पौधे लगाकर उनकी सार-संभाल का भी वचन लिया। गांधी वन में छाई हरियाली से मौके पर उपस्थित सभी का मन प्रसन्नचित्त था। 

गांधी वन पर्यावरण संरक्षण का श्रेष्ठ उदाहरण


ग्राम भारती समिति सचिव कुसुम जैन ने बताया कि पर्यावरण दिवस यानी 5 जून के दिन ही 1991 में गांधी वन की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि संस्था की स्थापना भवानी शंकर कुसुम ने की। उन्हीं के सद्प्रयासों से गांधी वन की स्थापना हो सकी। यह वन वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण का श्रेष्ठ उदाहरण है। गांधी वन की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी अब हमारी है। 

पौधरोपण है समय की मांग

समाज-सेवी सुरेन्द्र जैन इडली-डोसा वालों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पौधरोपण समय की मांग है। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के सानिध्य में मनुष्य निरोग रहता है। जिस प्रकार शरीर की इम्यूनिटी पावर कम हो जाने से मनुष्य बीमार हो जाता है, ठीक वैसे ही पेड़-पौधे और पर्यावरण संरक्षण के अभाव में मनुष्य का जीवन कठिन हो जाता है। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज