कोरोना की चेन तोड़ने सांगानेर न्यायालय परिसर किया सैनिटाइज

- सांगानेर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से चलाया जा रहा है अभियान, अधिवक्ताओं के चैम्बर्स को भी किया गया सैनिटाइज


जस्ट टुडे
जयपुर।
सांगानेर स्थित सांगानेर न्यायालय परिसर को मंगलवार को सैनिटाइज किया गया। न्यायालय परिसर में रोजाना पक्षकार, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारियों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया गया, जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव रहे। साथ ही अधिवक्ताओं के चैम्बर्स को भी सैनिटाइज किया गया। इस सैनिटाइज अभियान में वार्ड 93 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रेमचंद बंसल, सांगानेर मंडल के महामंत्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष लोकेश सिंह और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट टीकम शर्मा का अहम सहयोग रहा। 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित ये भी रहे मौजूद


सैनिटाइज अभियान के दौरान दी बार एसोसिएशन सांगानेर के अध्यक्ष महावीर सुरेन्द्र जैन, महासचिव नेमीचंद सांवरिया, कोषाध्यक्ष संजय खींची, पूर्व अध्यक्ष मुनव्वर उल इस्लाम, पूर्व अध्यक्ष विजय मामनानी, पूर्व महासचिव विनोद डोवट्या, महेन्द्र सिंह राजावत, पुष्पेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र दायमा, अधिवक्ता जय सिंह मावर, आजाद शर्मा, विजेंद्र सोलंकी, विजय साहू, चन्द्रशेखर गहलोत, अजय पाराशर, बुद्धि प्रकाश महावर, सुनील तिवारी, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक शर्मा एवं समस्त अधिवक्तागण मौजूद रहे। 


एक लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य

सांगानेर विधायक डॉ. अशोक लाहोटी के निर्देशानुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र को सैनिटाइज करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को सांगानेर न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया गया। विधायक लाहोटी का सपना है कि सांगानेर विधानसभा कोरोना मुक्त हो। इस अभियान के जरिए एक लाख घरों को सैनिटाइज करने का लक्ष्य बनाया है। आगामी दिनों में पुलिस थाना, सैटेलाइट अस्पताल सहित अति-आवश्यक सेवाओं में शामिल परिसरों को सैनिटाइज करेंगे।
- एडवोकेट टीकम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, सांगानेर

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज