महापौर के निलम्बन को वार्ड 104 पार्षद ने बताया काला दिन

- बगरू विधानसभा स्थित वार्ड 104 के पार्षद और चेयरमैन अरूण शर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने किया गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


जस्ट टुडे
जयपुर।
ग्रेटर नगर-निगम की महापौर सौम्या गुर्जर सहित तीन भाजपा पार्षदों के निलम्बन के विरोध में प्रदेश भाजपा की ओर से कांग्रेस सरकार के खिलाफ शहरभर में विरोध-प्रदर्शन किया गया। बगरू विधानसभा स्थित वार्ड 104 के पार्षद और चेयरमैन अरुण शर्मा ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां ले रखी थीं। उन पर तानाशाही नहीं चलेगी, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान देवेन्द्र सांवरिया, सांवरमल सिंधी, केके दुसाद, राजीव दाधीच, महेन्द्र कोली, अजय टेपन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

सरकार की दमनकारी नीति का विरोध


पार्षद और चेयरमैन अरूण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने लोकतांत्रित पूर्वक चुनी गईं महापौर को अलोकतांत्रित तरीके से हटाया है। किसी भी सरकार ने इससे पहलेे इतिहास में ऐसा काम नहीं किया है। इसलिए भाजपा की ओर से सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करते हुए काला दिवस के रूप में मनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ऐसा कार्य करके भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य किया है। इसका हम सभी विरोध करते हैं। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज