सांगानेर बाजार में टूटा फेरो कवर, खतरों से बेफिक्र जिम्मेदार

- सांगानेर मुख्य बाजार में नाले का टूटा फेरो कवर, मरीज, एम्बुलेंस, राहगीर और स्थानीय निवासी हो रहे परेशान


जस्ट टुडे
जयपुर।
सांगानेर कस्बे की आर्थिक विकास की धुरी मुख्य बाजार अभी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। अभी यहां पर नगर-निगम की ओर से नालों की सफाई की गई थी, उस समय फेरो कवर हटाए गए थे। लेकिन, निगम कर्मचारियों ने लापरवाही की और उन्हें ठीक से नालों के ऊपर नहीं रखा। नतीजन मुख्श् बाजार में नाले के ऊपर से फेरो कवर टूट गया है। इससे आवागमन में जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कोरोना काल में इस नाले के पानी में मच्छर-मक्खी पैदा होकर बीमारी को न्यौता दे रहे हैं। कई बार राहगीरों को टूटे फेरो कवर का अंदाजा नहीं हो पाता और वे हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने नगर-निगम को इस बारे में बता दिया था, लेकिन अभी तक फेरो कवर को बदला नहीं गया है। 

नगर-निगम को है बड़े हादसे का इंतजार


मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी ने जस्ट टुडे को बताया कि सांगानेर बाजार में दोनों तरफ मुख्य नाला है। बीती रात्रि को कोई भारी वाहन नाले के फेरो कवर को तोड़ गया था। फेरो कवर टूटा होने से राहगीर सहित स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांगानेर मुख्य बाजार से सांगानेर कस्बे के कई मुख्य मार्ग जुड़े हुए हैं, ऐसे में दिनभर यहां लोगों का तांता लगा रहता है। आसपास इससे कोई बड़ा बाजार नहीं होने से राशन और दवा लेने वाले ग्राहकों की भी यहां खूब भीड़ रहती है। सांगानेर मुख्य बाजार में ही सैटेलाइट हॉस्पिटल है, यहां पर युवा वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। साथ ही मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में यहां आते-जाते हैं। इन सभी को फेरो कवर टूटने से समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सैटेलाइट हॉस्पिटल की एम्बुलेंस भी यहां से होकर दिन में कई बार आती-जाती है, जिसमें गंभीर मरीज होते हैं। भगवान ना करे, टूटे फेरो कवर से कोई बड़ा हादसा ना हो जाए। नगर-निगम में इसकी शिकायत भी कर दी गई, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। नगर-निगम के टालू रवैये से ऐसा लग रहा है कि उसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है। 

अभी लगा देंगे नया फेरो कवर

स्थानीय व्यापारियों ने मुझे फोन करके फेरो कवर टूटे होने की जानकारी दी थी। मैंने कर्मचारियों को टूटे फेरो कवर को हटाकर नया फेरो कवर लगाने को कह दिया था। अभी कुछ ही समय में नया फेरो कवर लगा दिया जाएगा।
- दीपक मीणा, एईएन, नगर-निगम, सांगानेर जोन

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज