गंदगी को झाडू से मारा...गायों को खिलाया चारा

- केन्द्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वार्ड 52 के पार्षद ने की सेवा-सुश्रुषा


जस्ट टुडे
जयपुर।
भाजपा की ओर से देशभर में नरेन्द्र मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। कोरोना काल को देखते हुए इसके तहत भाजपा की ओर से देशभर में जरूरतमंदों को भोजन, गायों को चारे की व्यवस्था, सफाई अभियान, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण सहित कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही समाज-सेवा का कार्य ग्रेटर नगर-निगम के वार्ड 52 के पार्षद और चेयरमैन विनोद चौधरी की ओर से किया गया। पार्षद चौधरी ने गायों को हरा चारा खिलाकर गौ-सेवा की। साथ ही वार्ड में सफाई अभियान की शुरुआत भी की गई। वार्डवासियों को मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। 

भाजपा का मूलमंत्र, सेवा ही संगठन


पार्षद चौधरी ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सफलता के 7 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। ऐसे में भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के तहत गौमाता को चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई। वार्ड में सफाई अभियान की शुरुआत की गई। कोरोना काल में सफाई का बहुत बड़ा रोल है। सफाई से बीमारी हमेशा दूर ही रहती है। अभी मास्क भी वैक्सीन है, के तहत वार्डवासियों को मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया। 

इन्होंने दिया अभियान में साथ


अभियान के दौरान जिलामहामंत्री तेज सिंह, प्रताप नगर सचिव तरुण भारत वधवा, मण्डल अध्यक्ष महेंद्र यादव, दिनेश अग्रवाल, सोमवीर सिंह तंवर, वीरेंद्र सिंह शेखवात, ओपी चौधरी, भानु प्रताप सिंह, रवि खण्डेलवाल, पंकज जैन, तेजपाल व सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

सांगानेर में उचित मूल्य की दुकानों पर व्यवस्था नहीं उचित

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज

विविधता में एकता... भारत की विशेषता - बेरवाल