मानव सेवार्थ, परहितार्थ ग्रुप ने भाजपा कार्यकर्ता नवरत्न देवी छीपा को दिया ऑक्सीमीटर

 - नवरत्न देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सिविल डिफेंस वार्डन भी हैं, ऐसे में जनहित के लिए उन्हें थी जरूरत


जस्ट टुडे
जयपुर।
कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के नेतृत्व और मानव सेवार्थ, परहितार्थ ग्रुप के सहयोग से स्थापित हुई ऑक्सीमीटर बैंक के जरिए जरूरतमंदों की सेवा निरन्तर जारी है। ऑक्सीमीटर बैंक को शुरू किए हुए अभी छह दिन ही हुए हैं, लेकिन अभी तक 100 से ज्यादा जरूरतमंदों की मदद की जा चुकी है। जरूरतमंदों की बढ़ती संख्या को देखकर मानव सेवार्थ, परहितार्थ ग्रुप ने ऑक्सीमीटर बैंक की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। ऐसा होने से ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को कोरोना काल में मदद मिल सकेगी। 

ऑक्सीमीटर भी दिया और सैनिटाइजर भी कराया

ग्रुप के संयोजक घनश्याम कूलवाल ने बताया कि वार्ड 90 की निवासी और भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता नवरत्न देवी छीपा को ग्रुप की ओर से ऑक्सीमीटर दिया गया। चूंकि, नवरत्न देवी पेशे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी है औ सिविल डिफेंस वार्डन भी हैं। ऐसे में उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले मरीजों से वे लगातार सम्पर्क में रहती है। ऐसे में उन्हें एक ऑक्सीमीटर की सख्त आवश्यकता थी। उन्होंने हमें इसके लिए बताया, जनहित के कार्य को देखते हुए हमने तुरन्त ऑक्सीमीटर उन्हें दे दिया। नवरत्न देवी छीपा ने बताया कि उनके वार्ड में कई कोरोना मरीज हैं। ऐसे में मेरे आग्रह करने पर वार्ड 90 पार्षद प्रत्याशी घनश्याम कूलवाल ने कई जगह सैनिटाइजर भी करवाया है। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज