वार्ड 75 के वाशिंदों ने सैनिटाइजेशन में लगाया पक्षपात का आरोप

 - नगर-निगम ग्रेटर के वार्ड 75 के निवासियों ने कहा कि ज्यादातर वार्ड में नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

                                                                                    फाइल फोटो

जस्ट टुडे
जयपुर। कोरोना काल में जहां लोग एक-दूसरे की यथासंभव मदद करने को आगे आ रहे हैं, वहीं नगर-निगम ग्रेटर के वार्ड 75 के वाशिंदों ने पार्षद भारती लख्यानी पर सैनिटाइजेशन में पक्षपात का आरोप लगाया है। वार्डवासियों का कहना है कि हमें तो यह भी नहीं पता चला कि वार्ड 75 में कब सैनिटाइजेशन हुआ। फेसबुक और वाट्सएप पर सैनिटाइजेशन के फोटो देखकर इसका पता चला। जस्ट टुडे को वार्ड के कई लोगों ने बताया कि उनके यहां तो सैनिटाइजेशन किया ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि पार्षद भारती लख्यानी वार्ड 75 की पार्षद हैं या फिर कुछ ही जगह की। क्योंकि, यदि वे स्वयं को पूरे वार्ड का पार्षद मानतीं तो फिर सैनिटाइजेशन में पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनातीं। जस्ट टुडे ने इस सम्बंध में वार्डवासियों से बात की और जानी पूरी हकीकत। 

पार्षद ने अपनाया भेदभावपूर्ण रवैया

वार्ड 75 में नागरिक विकास समिति के कार्यकारिणी सदस्य आनंद माथुर ने बताया कि पार्षद की ओर से सैनिटाइजेशन में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया। ना तो हमारी गली में सैनिटाइजेशन किया गया और ना ही सामने वाली गली में। पार्क वाली गली में भी नहीं हुआ। मुझे तो यह भी नहीं पता कि वार्ड में सैनिटाइजेशन कहां-कहां हुआ है।

हमारी गली में नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

वार्ड 75 के निवासी अमिताभ शर्मा ने बताया कि हमें तो यह ही नहीं पता कि पार्षद ने वार्ड में कहां-कहां सैनिटाइजेशन कराया है। हमें तो फेसबुक, वाट्सएप पर फोटो डालने के बाद पता चला कि वार्ड में सैनिटाइजेशन हुआ। मेरी गली में सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है। 



...तो सीएम गहलोत से करेंगे गुहार 

वार्ड 75 में रहने वाले जयप्रकाश बुलचंदानी ने बताया कि पार्षद ने सिर्फ अपनी गली और पीछे वाली गली में सैनिटाइजेशन करके जिम्मेदारी से इतिश्री कर ली। पार्षद ने पूरे वार्ड में सैनिटाइजेशन ना कराके अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। मैं पार्षद से अपील करता हूं कि वे पूरे वार्ड में समान रूप से सैनिटाइजेशन कराएं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वार्ड में सैनिटाइजेशन कराने की गुहार लगाएंगे। वार्डवासी जनप्रतिनिधि को इसलिए नहीं चुनते हैं कि वे सत्ता मिलते ही पक्षपात करने लग जाएं। उनके लिए पूरा वार्ड एक परिवार की तरह ही होना चाहिए।

वाट्सएप पर मुखालफत, मीडिया के सामने साधी चुप्पी

वार्ड 75 के ही निवासी शिवचरण नागर ने वाट्सएप ग्रुप पर पार्षद पति से भी सैनिटाइजेशन में पक्षपात की शिकायत की थी। इसमें पार्षद पति ने उनके घर पर हुए सैनिटाइजेशन के बारे में बताया। इस पर शिवचरण नागर ने कहा कि आप मुझ पर अहसान लाद रहे हैं। क्या आपकी क्षेत्र निवासियों के प्रति कोई जिम्मेदारी है या नहीं। आप वार्ड 75 के पार्षद हैं या अकेले मेरे? आपकी जिम्मेदारी पूरे वार्ड 75 के लिए है। इसके बाद नागर ने वाट्सएप ग्रुप पर कहा कि क्षेत्र के नागरिक गण अब यह महसूस करने लगे हैं कि क्या वार्ड 75 दो भागों में बंट गया है। एक भाग वह जो वार्ड 75 के पार्षद का चुनिंदा है, जहां सफाई व्यवस्था दिन-प्रतिदिन, सैनिटाइजर का छिड़काव, पार्कों में ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, लाइट की ऐसी व्यवस्था जैसे कोई मैरिज गार्डन हो। उन्होंने वाट्सएप ग्रुप पर पार्षद पति को भविष्य का ध्यान रखने की नसीहत भी दी थी। इन सब बातों से साफ होता है कि वार्ड 75 के निवासी पार्षद की पक्षपातपूर्ण रवैये से परेशान हैं। इस बारे में जस्ट टुडे ने शिवचरण नागर से बात की। इस पर उन्होंने जस्ट टुडे से कहा कि यह राजनीतिक विषय नहीं है। कई बातें आंतरिक होती हैं, उन्हें मीडिया से साझा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज