वार्ड 52 पार्षद चौधरी ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर

- नगर-निगम गे्रटर के वार्ड 52 के पार्षद और चेयरमैन विनोद चौधरी ने मास्क और सैनिटाइजर बांट मनाया मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने का जश्न


जस्ट टुडे
जयपुर।
कोरोना महामारी में मास्क लोगों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ है। मास्क के चलते ही लोगों का जीवन सुरक्षित रह सका है। विशेषज्ञों ने भी भी वैक्सीन से ज्यादा जरूरी मास्क को ही बताया था। चूंकि, देशभर में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जा रहा है। लेकिन, वैक्सीन लगने के बाद भी मास्क को जरूरी बताया है। ऐसे में जनप्रतिनिधि लोगों को मास्क बांट उसके फायदे भी बता रहे हैं। इसी क्रम में नगर-निगम ग्रेटर के वार्ड 52 पार्षद और चेयरमैन विनोद चौधरी ने वार्डवासियों, जरूरतमंदों और पुलिसकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। 

मोदी सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर चलाया अभियान


वार्ड 52 पार्षद और चेयरमैन विनोद चौधरी ने बताया कि अभी तक सभी लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है, ऐसे में फिलहाल मास्क ही बचाव है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने भी सफलता के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वार्डवासियों और जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर बांटने का अभियान चलाया गया है। साथ ही विभिन्न जगह यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे यातायातकर्मियों और वैशालीनगर थाने में भी मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। नजदीकी राजकीय चिकित्सालय में भी मास्क और सैनिटाइजर भी रखवा दिए हैं, जिससे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके। 


जरूरतमंदों को किया राशन वितरण


पार्षद चौधरी ने बताया कि इसी क्रम में वार्ड में स्वछता अभियान चलाया गया। गौसेवा के तहत गायों को हरा चारा खिलाने के साथ ही जरूरतमंदों को राशन वितरण भी किया गया। इस दौरान सोमवीर सिंह तंवर, वीरेंद्र सिंह शेखवात, ओपी चौधरी, भानु प्रताप सिंह एवं तरुण भारत वधवा सहित कई लोग उपस्थित थे। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज