राजसमंद में होगा कांग्रेस का 'राज' !

राजस्थान उपचुनाव: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन ने कांग्रसियों को दिया राजसमंद में जीत का मंत्र


जस्ट टुडे
जयपुर।
उपचुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन प्रदेश दौरे पर हैं। वे लगातार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर चुनावी रणनीति बना रहे हैं। वे उपचुनावों के चुनावी बिसात में कोई भी कसर नहीं छोडऩा चाह रहे हैं। इस दौरान राजसमंद में माकन ने लगभग दो से ढाई हजार मुख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में लगभग सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, नगर परिषद के वार्ड सदस्य और प्रत्येक बूथ से कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। माकन ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति है, संगठन ही शक्ति है और आप सभी को जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस पार्टी को जिताना है। गौरतलब है कि राजसमंद में कांग्रेस अन्य सीटों के मुकाबले ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। 

कारवां रोज बढ़ रहा है...लोग जुड़ रहे हैं: भारद्धाज 



मीटिंग में राजसमंद कांग्रेस प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्धाज ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि हर दिन हमारा कारवां मजबूती से आगे बढ़ रहा है और लोग जुड़ते चले जा रहे हैं। अब पूरी ताकत झोंक देने का समय आ गया है और कांग्रेस को विजयी बनाना है। राजसमंद में चुनावी माहौल चरम पर है। सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। 

कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद



इस अवसर पर अजय माकन के साथ राजसमंद कांग्रेस प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्धाज, दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, संदीप चौधरी, कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया, अर्जुन बामनिया, देवकी नंदन काका, हरि सिंह राठौड़, दिनेश बाबेल, भगवत सिंह गुर्जर, आशा पालीवाल, कैलाश मेवाड़ा, आदित्य प्रताप सिंह, चुन्नी लाल पंचोली, अशोक टांक, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर कुमावत, शांति लाल कोठारी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव आचार्य, एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह, महिला अध्यक्ष प्रेम देवी सहित हजारों कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज