18+ से अधिक उम्र के वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश को चाहिए 7 करोड़ डोज

- प्रदेश में 18+ से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 3.25 करोड़ : चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा 


जस्ट टुडे
जयपुर।
चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए करीब 7 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता है। केन्द्र सरकार से वैक्सीन मिलने के साथ ही प्रदेश में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
        डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 3.25 करोड़ है। पहला और दूसरा दोनों डोज और वेस्टेज को मिलाएं तो करीब 7 करोड़ वैक्सीन की डोज की राजस्थान को जरूरत रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अगर समय रहते वैक्सीन मिल जाएगी तो प्रधानमंत्री की मंशा के अनुसार राज्य की युवा पीढ़ी को वैक्सीन कर सुरक्षित करने को तैयार हैं। 

...तो सबसे बड़ी आबादी को किया जाएगा वैक्सीनेट

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने सीरम इंस्टीट्यूट के अधिकारियों से बात कर 3 करोड़ 75 लाख डोजेज बुक करने का ऑर्डर दिया था, लेकिन वहां के अधिकारियों ने बताया कि 15 मई तक केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए ऑर्डर की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को वैक्सीन मिल जाएगी तो राज्य की सबसे बड़ी आबादी को समय रहते वैक्सीनेट किया जा सकेगा।

केन्द्र से अब तक करीब 1.38 लाख डोज मिली

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश को केंद्र सरकार से अब तक 1 करोड़ 38 लाख 57 हजार 360 वैक्सीन की डोज प्राप्त हुई हैं, जिनमें से विभाग ने एक करोड़ 36 लाख 180 वैक्सीन जिलों में पहुंचा दी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास स्टोरेज की क्षमता ठीक है और कोल्ड चेन भी 2444 की संख्या में विकसित किए जा चुके हैं और मैनपावर भी पर्याप्त है। 

प्रदेश के स्टोरेज में नहीं है वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों विभाग ने 5 लाख 80 हजार वैक्सीन एक दिन में लगाए थे। वर्तमान में 7 लाख इंजेक्शन प्रतिदिन लगाने का तंत्र विकसित किया जा चुका है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 45 से अधिक उम्र के लोग करीब 2 करोड़ 9 लाख हैं। इनमें से भी कई लोगों को दूसरा डोज लगाना बाकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 27 अप्रेल तक 1 करोड़ 26 लाख 53 हजार 991 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रदेश के स्टोरेज में अब वैक्सीन नहीं बची है।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज