सुरेन्द्र जैन बडज़ात्या बने दिगम्बर जैन महासमिति के संरक्षक

विज्ञापन

- दिगम्बर जैन महासमिति ने जयपुर में आयोजित किया सम्मान समारोह 

- कोरोना में सेवा करने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों का किया सम्मान



स्ट टुडे
जयपुर। दिगम्बर जैन महासमिति की ओर से जयपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस संस्था ने कोरोना समय में जरूरतमंद, असहाय लोगों को नि:शुल्क भोजन, दवाइयां सहित कई जरूरत की वस्तुएं वितरित की थीं। इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले कोरोना योद्धाओं का संस्था की ओर से सम्मान किया गया। समारोह में डॉक्टर आभा जैन, उपमहापौर पुनीत कर्णावत, पारस जैन, कविता जैन आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में दिगम्बर जैन महासमिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समिति में संरक्षक बनने पर सुरेन्द्र जैन बडज़ात्या (जैन इडली डोसा वालों) का सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि दिगम्बर जैन महासमिति विश्व की सबसे बड़ी जैन संस्था है। इसमें करीब 80 हजार सदस्य हैं। 






Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज