वैक्सीन लगवा कोरोना के छुड़ाए छक्के

                                                           

      विज्ञापन

जस्ट टुडे
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमारियों से पीडि़त और 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के कोविड वैक्सीन सांगानेर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में रोज नि:शुल्क लगाई जा रही है। 
    सैटेलाइट प्रभारी डॉ. देश दीपक अरोड़ा ने बताया कि रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है। इससे कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। सम्बंधित सभी लोगों को बिना किसी डर के वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड और आवश्यक इलाज की पर्ची जरूर साथ लाएं। 

वैक्सीन से नहीं होता है दर्द

सांगानेर स्थित पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष उत्तमचंद बच्चानी सहित कई सदस्यों ने कोविड वैक्सीन लगवाई। उत्तमचंद बच्चानी ने बताया कि वैक्सीन लगवाने में कोई दर्द नहीं होता है। कई लोगों में डर है कि इससे तबीयत खराब नहीं हो जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद मैं पूरी तरह स्वस्थ्य हूं। कोरोना से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। 

इंचार्ज सहित समस्त स्टाफ का व्यक्त किया आभार

पूज्य सिंधी पंचायत सांगानेर के संरक्षक भगवान दास गनवानी, वरिष्ठ सलाहकार नेनूमल तेजवानी ने भी टीका लगवाया। पूज्य सिंधी पंचायत ने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वे कोविड वैक्सीन जरूर लगवाएं। सभी सदस्यों ने सैटेलाइट इंचार्ज डॉ. देश दीपक अरोड़ा सहित सभी स्टाफ वालों को धन्यवाद दिया। सभी ने वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी आभार व्यक्त किया है। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज