राजसमंद में 'कमल' पर भारी पड़ा कांग्रेस का 'पुष्प'

- कांग्रेस राजसमन्द प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज की रणनीति ने दिया भाजपा को दोहरा झटका

-भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने थामा कांग्रेस का हाथ 

- सभा स्थल के चयन को लेकर मुख्यमंत्री ने भारद्वाज की थपथपाई पीठ



जस्ट टुडे
जयपुर।
राज्य में विधानसभा उपचुनावों का बिगुल बज चुका है। ऐसे में भाजपा को राजसमंद में तगड़ा झटका लगा है। राजसमंद में भाजपा के दो दिग्गज नेता पूर्व नगर सभापति जगदीश पालीवाल और पूर्व सभापति अशोक रांका के भाई प्रकाश रांका ने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली। इन्हें कांग्रेस में ज्वॉइन कराने में अहम भूमिका कांग्रेस राजसमंद प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज की रही। 

अभी तक सैकड़ों भाजपाई आ चुके कांग्रेस में

कांग्रेस राजसमंद प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि दोनों नेताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके आने से राजसमंद के चुनावी रण में कांग्रेस की स्थिति और भी मजबूत हो गई है। पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि पिछले 2 महीने में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस ज्वॉइन कर चुके हैं और आगे भी दूसरे कार्यकर्ताओं को खुला आमंत्रण है, जो कांग्रेस की नीतियों में विश्वास रखते हैं, वो आए, उन्हें कांग्रेस में सम्मान दिलाने का हमारा वादा है। 

सीपी जोशी का आशीर्वाद लेने पहुंचे नाथद्वारा 


सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं ने बताया कि भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। वहीं कांग्रेस में आम कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान मिलता है। दोनों नेताओं ने बिना शर्त समर्थन देते हुए कहा कि राजसमंद विधानसभा से हर हाल में कांग्रेस प्रत्याशी को ही जिताना है। कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद प्रकाश रांका विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी का आशीर्वाद लेने प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज के साथ नाथद्वारा पहुंचे। 

गहलोत ने सराहा पुष्पेन्द्र भारद्वाज को

राजसमंद में कई वर्षों बाद कांग्रेस ने भिक्षु निलयम के सामने जनसभा की। सभा स्थल के चयन को लेकर कांग्रेस राजसमंद प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने रणनीति बनाई थी। पहले स्थानीय नेता छोटी जगह पर सभा करना चाहते थे, लेकिन सांगानेर नेता को यह बात गले नहीं उतरी। उसके बाद उन्होंने रणनीति बनाकर भिक्षु निलयम के सामने जनसभा की। इससे खुश होकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीठ थपथपाकर साधुवाद दिया। 



Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज