उपचुनाव राजसमन्द जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे— मुख्यमंत्री

 - राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री की बैठक



जस्ट टुडे                                                                जयपुर। राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र के निष्ठावान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आगामी उपचुनाव राजसमन्द जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। 

पुष्पेन्द्र भारद्वाज की डोटासरा ने की तारीफ



प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजसमन्द से हुए कार्यकर्ताओं को  राजसमंद नगर परिषद चुनाव में एकजुट होकर विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। और राजसमंद जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज की तारीफ की और आगे भी इसी प्रकार से राजसमन्द में उपचुनाव के लिए एकजुट होकर कांग्रेस को जिताने के लिए आह्वान किया।



मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया और राजसमन्द जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज उपस्थित थे।

चारों सीटों पर विजयी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी : पुष्पेन्द्र भारद्वाज



बैठक के पश्चात राजसमन्द जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने जानकारी दी कि यह महत्वपूर्ण बैठक 17 अप्रैल को होने वाले उप चुनाव के संबंध में आयोजित की थी। उप चुनाव के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं और उप चुनाव में राजसमन्द सीट पर ही नहीं, बल्कि चारों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी होंगे। इस अवसर पर राजसमन्द सभापति अशोक टाक ,उप सभापति चुन्नी लाल , प्रधान रेलमग्रा आदित्य प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष काका ,सहित सैकड़ों कांग्रेस के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज