वार्ड 92 के भाजपा कार्यकर्ता बोले...विधायक लाहोटी ने सिर्फ वादे किए, कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र ने कार्य किए

 विकास कार्य नहीं होने से वार्ड 92 के भाजपा कार्यकर्ता हैं नाखुश...थाम रहे 'हाथ' का दामन

- भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक ने वादे तो खूब किए...बस, धरातल पर काम ही नहीं हुए

जस्ट टुडे
जयपुर।
विकास कार्य नहीं होने से सांगानेर की जनता आजिज आ चुकी है। जनता की मानें तो विधायक वादे तो खूब करते हैं, लेकिन, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता अब विकास के लिए कांग्रेस की शरण में जा रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के यहां से वे निराश होकर नहीं आते हैं। कांग्रेस नेता बिना भेदभाव के उनके भी सम्पूर्ण कार्य करा रहे हैं। सांगानेर जोन के वार्ड 92 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जस्ट टुडे से अपनी आपबीती साझा की है। जस्ट टुडे के सुधि पाठकों के लिए ज्यों का त्यों...

वादा करके भूल गए विधायक लाहोटी



वार्ड 92 में किसान कॉलोनी के निवासी डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने जस्ट टुडे
से बातचीत में बताया कि मैं वर्षों से भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। किसान कॉलोनी में हनुमान जी की बगीची से श्मशान घाट तक मुख्य सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी थी। पहले उस सड़क को बनाने का वादा सांसद रामचरण बोहरा ने किया था। फिर निकाय चुनावों में विधायक अशोक लाहोटी ने वादा किया था कि 15 दिन में रोड बनवा दूंगा। 10 दिन में गंदगी को दूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव हुए करीब 4-5 माह हो गए। लेकिन, वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ। इसके साथ ही कॉलोनी के अंदर की 100-100 मीटर की दो सड़कों का निर्माण भी इसमें शामिल था।  हमने विधायक को कई बार वादे पूरे करने को कई बार कहा। हमने सोशल मीडिया पर भी विकास कार्य कराने को लेकर विधायक लाहोटी का कई बार ध्यानाकर्षित किया, लेकिन, हालात जस के तस रहे। कॉलोनी में पालतू जानवरों को लोग मनमर्जी से बांध देते हैं। उनसे पूरी सड़क घिरी रहती है, सड़क पर गंदगी और कीचड़ का साम्राज्य रहता है। विधायक लाहोटी ने निकाय चुनाव के दौरान सभी समस्याओं को सुलझाने का वादा किया था। 

कांग्रेस नेता ने जो कहा...करके दिखाया

डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि परेशान होकर हम लोग आखिर में कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के पास गए। भाजपा कार्यकर्ता होकर भी पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने हमें निराश नहीं किया। उन्होंने 15 दिन में सड़क बनाने का वादा किया था, जो उन्होंने पूरा करके दिखा दिया है। अब कॉलोनी के लोग खुश हैं। सभी ने पुष्पेन्द्र भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। 

हनुमान जी की बगीची से श्मशान घाट तक मुख्य सड़क बनाने का वादा पूरा करके दिखा दिया है। 

...तो आगामी विधानसभा में जीतेगी कांग्रेस: मदन सिंह

वार्ड 92 के ही निवासी और भाजपा से करीब 30 साल से जुड़े हुए मदनसिंह राजावत ने जस्ट टुडे को बताया कि विधायक लाहोटी ने वादे तो खूब किए, लेकिन, काम कोई भी नहीं किया। सांगानेर विधानसभा चुनाव के दौरान सांसद रामचरण बोहरा और विधायक लाहोटी ने सीवर लाइन डलवाने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो पाया। निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 92 में टिकट वितरण में विधायक लाहोटी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की, जिसका खमियाजा हार के रूप में भाजपा को भुगतना पड़ा है। उन्होंने बताया कि वार्ड 92 तो शुरू से ही भाजपा का गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ता नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो हमेशा भाजपा का ही रहूंगा। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ता अब धीरे-धीरे कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र भारद्वाज के पास कार्य कराने जा रहे हैं। सुनने में आया है कि कांग्रेस नेता उनके काम भी करवा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता हमसे कहते हैं कि आप वोट मांगने आते हो तो काम भी आप ही करवाओ। लोगों के काम नहीं होने से वे कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा समय रहते नहीं चेती तो फिर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की ही जीत होगी। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज