राजे का फिर लाएंगे राज...टीम वसुंधरा राजे ने भरी हुंकार

- जयपुर में टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान के पदाधिकारियों ने की मीटिंग 
8 मार्च को राजे के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प


टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर, जिलाध्यक्ष दीपक पडियार सहित सभी पदाधिकारियों में जोश दिखा।




जस्ट टुडे
जयपुर।
टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान की ओर से एयरपोर्ट रोड स्थित होटल गोल्डन सेंड्स में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में आगामी 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा और रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इस मीटिंग में टीम वसुंधरा राजे के सभी दायित्व कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में जयपुर सहित जैसलमेर, जोधपुर, पाली, चित्तौडग़ढ़, सवाईमाधोपुर, उदयपुर सहित करीब 28 जिलों के करीब 200 से अधिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जस्ट टुडे ने टीम वसुंधरा राजे के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर से पूछा कि वसुंधरा राजे समर्थक  मंच, राजस्थान और आपकी टीम के कामकाज में क्या अंतर है? इस पर उन्होंने कहा कि उस मंच के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। 

8 मार्च को वसुंधरा रंग में होगा राजस्थान

टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर ने बताया कि 8 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन है। इस मौके पर टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान की ओर से प्रदेश की 200 विधानसभा और 33 जिलों में सभी कार्यकर्ता ऐतिहासिक रूप से जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने बताया कि वसुंधरा राजे में जिन कार्यकर्ताओं की निष्ठा है, वे 8 मार्च को पूरे राजस्थान को वसुंधरामय बना देंगे। प्रदेशवासी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। 

28 जिलों में बनी टीम, शेष में जल्द घोषणा

टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान के प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर, जिलाध्यक्ष दीपक पडियार सहित सभी पदाधिकारियों में जोश दिखा।


टीम वसुंधरा राजे, राजस्थान की ओर से युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी जिलों से कार्यकर्ता और पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं। राजस्थान के करीब 28 जिलों में टीम वसुंधरा राजे काम कर रही है। 5 मार्च तक शेष जिलों में भी जल्द ही टीम बना दी जाएगी। प्रदेश संयोजक ने बताया कि करीब 34 हजार से ज्यादा सदस्य सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। 

जनता की भी उठाएंगे आवाज

उन्होंने बताया कि इसके अलावा राजस्थान में बढ़ते बलात्कार, हिंसा, घटते रोजगार को लेकर एक अभियान चलाएंगे। इससे आम जनता को राहत मिलेगी और वसुंधरा राजे मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम नववर्ष में आपस में मिलना चाह रही थी। ऐसे में हमने नववर्ष को भी सेलिबे्रट किया और 8 मार्च को जन्मदिन की आगामी रूपरेखा भी तैयार कर ली। 

ये भी थे मौजूद 

जयपुर संभाग की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने की दिखाई इच्छाशक्ति।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पंसारी, संदीप वर्मा, अशोक शर्मा, प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष दीपक पडियार, सुभाष बिजिया, पुनीता शर्मा, जिला महामंत्री रविकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, जिला आईटी सेल, रोहित महावर, प्रमोद जगवल एवं समस्त राजस्थान के  दायित्ववान कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज