सांगानेर भाजपा का सरदार नहीं है 'असरदार'

 - सांगानेर भाजपा मण्डल की नई कार्यकारिणी अभी तक नहीं हुई घोषित...फिर भी कार्यकर्ता नाम के साथ लगा रहे नया पद...किसकी शह...वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में आक्रोश 

जस्ट टुडे
जयपुर। सांगानेर भाजपा मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। लेकिन, कार्यकर्ता अपने नाम के साथ नया पद भी लगाने लग गए हैं। इससे साफ प्रतीत होता है कि सांगानेर भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं पर किसी का भी नियंत्रण नहीं है। या फिर उन्हें किसी ने नई कार्यकारिणी में पद देने का भरोसा दे रखा हो। कारण चाहे कुछ भी हो, इससे सांगानेर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। यानी सांगानेर भाजपा का सरदार कतई भी 'असरदार' नहीं है।

 यह है पूरा मामला

निकाय चुनाव के दौरान नए परिसीमन में सांगानेर मण्डल में 10 वार्डों का गठन हुआ था। उससे पहले सांगानेर में तीन ही वार्ड थे। नए वार्डों के गठन के बाद से अभी तक सांगानेर भाजपा मण्डल की कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई है। इसके बाद भी कई भाजपा कार्यकर्ता अपने नाम के साथ नए वार्डों के नम्बर और अपना पद लिख रहे हैं। जबकि प्रदेश संगठन की ओर से इस तरह की कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई है। ऐसा होने से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि हम वर्षों से पार्टी लाइन पर ही कार्य कर रहे हैं। लेकिन, कुछ कार्यकर्ता पार्टी लाइन से इतर जाकर अपनी मनमर्जी कर रहे हैं, इससे कार्यकर्ताओं के मन को ठेस पहुंची है। 

जस्ट टुडे के पास भेजे सबूत



जस्ट टुडे को वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ये कुछ वाट्सएप मैसेज बतौर सबूत भेजे हैं। इनमें नाम के साथ वार्ड नम्बर और नया पद लिखा हुआ है। जबकि सांगानेर में 10 वार्डों के गठन के बाद से अभी तक भाजपा मण्डल की नई कार्यकारिणी का गठन अभी तक नहीं किया गया है। 


कहीं दाल में तो कुछ काला नहीं

कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब प्रदेश संगठन की ओर से सांगानेर भाजपा मण्डल की कार्यकारिणी घोषित ही नहीं की गई है, तो फिर कोई भी कार्यकर्ता अपने नाम के साथ नया पद कैसे लगा सकता है। यदि वह कार्यकर्ता बिना घोषणा के ही नया पद लगा रहा है, तो यह सांगानेर भाजपा मण्डल के मुखिया की खुलेआम अवहेलना है। साथ ही सांगानेर भाजपा मण्डल के मुखिया भी ऐसे कार्यकर्ताओं पर लगाम नहीं लगा रहे हैं तो इससे लगता है कि कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला है। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे सांगानेर भाजपा मण्डल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं में आपसी फूट पड़ेगी। साथ ही जो कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं, उनकी भावनाएं भी इससे आहत हुई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मामले में प्रदेश संगठन से हस्तक्षेप करने की पुरजोर मांग की है। 


प्रदेश संगठन की ओर से नहीं है मान्यता

अभी तक सांगानेर मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई है। यदि कोई भी कार्यकर्ता इस तरह से अपने नाम के साथ नया पद लगा रहा है तो प्रदेश संगठन उसे मान्यता नहीं देता है। संभव है कि उन कार्यकर्ताओं को किसी ने नई कार्यकारिणी में पद देने का आश्वासन दिया हो। इसलिए वे बिना घोषणा के ही नया पद लगा रहे हैं। प्रदेश संगठन की ओर से जल्द ही इसकी जानकारी ली जाएगी। - राघव शर्मा, भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष

Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज

ग्रेटर चेयरमैन अरुण शर्मा बने ‘डायनेमिक पार्षद’