डॉ. माल्या समर्पण संस्था के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

- समर्पण संस्था की द्विवार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित

 जस्ट टुडे                                                                 जयपुर। गत 11 वर्षो से समाज सेवा में अग्रणी मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था के पंजीकृत सदस्यों की द्विवार्षिक जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन करतारपुरा जयपुर स्थित समर्पण वस्त्र बैंक परिसर में किया गया। मीटिंग की शुरुआत समर्पण प्रार्थना के साथ की गई जिसे  रविन्द्र कुमार पुलकित ने प्रस्तुत किया। 

 माल्या के नाम का सभी ने किया समर्थन





इस अवसर पर संस्था की द्विवार्षिक कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु संस्था विधान के अनुसार अध्यक्ष का चुनाव मुख्य संरक्षक कर्नल एस. एस. शेखावत ने अपने उद्बोधन के साथ किया।संस्था विधान के अनुसार प्रति दो वर्ष बाद संस्था अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है जिसे प्रबन्ध कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इसी के तहत कर्नल एस. एस. शेखावत ने गत वर्षों में समर्पण संस्था के लिए समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य डॉ. दौलत राम माल्या के नेतृत्व किए जाने की सराहना करते हुए पुनः अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित किया ।जिसका सभी समर्पण सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन करते हुए सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद हेतु स्वीकार किया।उपस्थिति सभी सदस्यों ने डॉ. माल्या का माल्यार्पण करते हुए बधाई दी।  

 सदस्यों का किया धन्यवाद

इस अवसर पर डॉ. माल्या ने संस्था सदस्यों का धन्यवाद करते हुए सेवक बनकर कार्य करने की इच्छा जाहिर की। डॉ. माल्या ने सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, निर्मल मन व समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए समर्पित भाव से सेवा करने का आव्हान किया।  इस अवसर पर स्वामी बाबा भारत, कर्नल एस. एस. शेखावत, जनाब अब्दुल सलाम जौहर, सेवानिवृत आई.ए. एस. सफी मोहमद कुरैशी, समाजसेवी रामजीलाल बैरवा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा डॉ. माल्या को बधाई दी।

 पोस्टर का किया विमोचन

 


मीटिंग में बी.एल. मेहरडा , किशन लाल जोनवाल,  सिमरन चौधरी, रविन्द्र पुलकित,  बाबू लाल महुआ, राम स्वरूप महावर, दामोदर प्रसाद गुप्ता, हरिसिंह झाझिया, बत्ती लाल, मनोज स्वरूप, संजीत कुशवाह, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।सभी सदस्यों ने डॉ. माल्या को बधाई व शुभकामनायें दी। इस अवसर पर संस्था द्वारा वर्ष 2021 में  आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज