सांगानेर के 10 वार्डों में ये बनेंगे पार्षद !

जस्ट टुडे का एग्जिट पोल



- सांगानेर के 10 वार्डों में कांग्रेस के खाते में 6 और भाजपा को मिल सकती हैं 3 सीट, एक सीट पर कांटे की टक्कर



जस्ट टुडे

जयपुर। प्रदेश में जयपुर, जोधपुर और कोटा में नगर-निगम के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं। तीन नवम्बर को मतगणना होगी। उसके बाद शहरी सरकार के सरताज जनता के सामने आ जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। यह तो वक्त पर ही पता चलेगा कि कौनसी पार्टी आगे रहकर अपना बोर्ड बनाती है और किस पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ेगा। बहरहाल जयपुर में तो कांग्रेस का ही पलड़ा भारी माना जा रहा है। 


इसलिए भाजपा इस बार रह सकती है पीछे


इधर, सांगानेर के 10 वार्डों की बात करें तो चुनाव से पहले भाजपा की हालत सभी वार्डों में खस्ता थी। टिकट वितरण से खफा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी का ही विरोध कर रहे थे। हालांकि, भाजपा मुख्यालय से वरिष्ठ नेताओं की मान-मनौव्वल के बाद सांगानेर में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के साथ लग गए। इससे भाजपा एकदम से मुकाबले में आ गई। हालांकि, कई जगह कार्यकर्ता दिखावे के लिए ही प्रत्याशी के साथ लगे। अन्दर ही अन्दर वे उन्हें हराने के लिए दमखम लगा रहे थे। ऐसे में भाजपा का गढ़ होने के बाद भी सांगानेर में इस बार कांग्रेस बढ़त में दिख रही है। 


वोटिंग प्रतिशत का इस बार कांग्रेस को फायदा

वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो सांगानेर के 10 वार्डों में मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। आम धारणा की बात करें तो यह वोटिंग प्रतिशत भाजपा के पक्ष में जाता है। लेकिन, इस बार यह धारणा मिथक साबित होती दिख रही है। क्योंकि, ज्यादातार वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के साथ भितरघात हुआ है। इस कारण भाजपा के वोट भी इस बार कांग्रेस को गए हैं। ऐसे में वोटिंग प्रतिशत अच्छा होने के बाद भी भाजपा बढ़त में नहीं दिख रही है। जस्ट टुडे के एग्जिट पोल में सांगानेर के 10 वार्डों में भाजपा तीन से चार सीटें ले सकती हैं। वहीं शेष सीटों पर कांग्रेस का कब्जा होता दिख रहा है।


इन वार्डों में ये बन सकते हैं संभावित पार्षद


 वार्ड 88 - दमयंती नोगिया   भाजपा
 वार्ड 89- मोतीलाल शर्मा      कांग्रेस
 वार्ड 90- पवन गोठरवाल      भाजपा
 वार्ड 91- आशीष परेवा         कांग्रेस
 वार्ड 92- ज्योति सैनी          कांग्रेस
 वार्ड 93- कांटे की टक्कर 
 वार्ड 94- दीपिका सैनी         कांग्रेस
 वार्ड 96- शिवराज गुर्जर      कांग्रेस
 वार्ड 97- सन्नू चौधरी         कांग्रेस
 वार्ड 98- रिंकू उमरवाल       भाजपा


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज