पूर्व सीएम राजे के खिलाफ अप्रिय शब्दों का प्रयोग भाजपा की छवि धूमिल करने जैसा : भगवान सिंह जादौन

- टीम वसुंधरा राजे राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा से की मामले में हस्तक्षेप की मांग 



जस्ट टुडे
जयपुर। टीम वसुंधरा राजे राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह जादौन का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अप्रिय शब्दों का प्रयोग भाजपा की छवि धूमिल करने जैसा कृत्य है। प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह जादौन ने बताया कि टीम वसुंधरा राजे प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय भारद्वाज ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया से आग्रह किया है कि इस समय चल रहे चुनावों में किसी भी सहायक दल या व्यक्ति विशेष की ओर से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की  लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कोई अप्रिय या भ्रामक शब्दों का प्रयोग करता है तो पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और शीर्ष नेतृत्व को तुरन्त इसे कार्यवाही में लेना चाहिए। यह भाजपा की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है।         
पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और अरुण चतुर्वेदी भी इन सभी बातों को सिरे से खारिज करते हुए ऐसी बातें दोबारा ना हो, इसके लिए आगाह कर चुके थे। लेकिन, अब फिर वही दोहराया जा रहा है, जो बिलकुल गलत है। टीम वसुंधरा राजे राजस्थान इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करती है। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज