सांगानेर में कल्पना को मिली चुनाव की कमान 

जयपुर नगर-निगम चुनाव 2020: ग्रेटर और हैरिटेज में चुनाव के लिए 10 चुनाव प्रेक्षक नियुक्त


जस्ट टुडे
जयपुर। जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज के आम चुनाव-2020 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा वार 10 चुनाव प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन प्रेक्षकों पर निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी होती है। 


जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर में विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के लिए कल्पना अग्रवाल (9413318811), विधानसभा क्षेत्र बगरू के लिए चौथी राम मीना (9799397120), मालवीय नगर के लिए उर्मिला राजोरिया (9414055842), विद्याधर नगर के लिए  रोहित गुप्ता (9460387269), विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के लिए  काना राम (7023854342) को चुनाव प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।


हैरिटेज में ये होंगे प्रेक्षक


वहीं नगर निगम जयपुर हैरिटेज में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के लिए मनीषा अरोड़ा (9829070123), विधानसभा क्षेत्र सिविल लाइन्स के लिए शिवांगी स्वर्णकार (8890000553), आमेर के लिए पुष्पा सत्यानी (9829062471), हवामहल के लिए महेशचन्द्र शर्मा(9414006333 ) एवं विधानसभा क्षेत्र आदर्श नगर के लिए चित्रा गुप्ता (9351414350) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज