सांगानेर में बोले व्यापारी, कमल का फूल...हमारी भूल

निकाय चुनाव: टिकट वितरण के बाद सांगानेर में शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन, व्यापार महासंघ, सांगानेर ने टिकट वितरण में अनदेखी का लगाया आरोप, विधायक और मंडल अध्यक्ष पर मढ़ा दोष



जस्ट टुडे

जयपुर। निकाय चुनाव का टिकट वितरण होते ही भाजपा और कांग्रेस में विरोध-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। टिकट से वंचित रहे कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पार्टी पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। दोनों ही पार्टियों में कई उम्मीदवार बागी होकर निर्दलीय के रूप में मैदान में उतर गए हैं। इन सभी के इतर सांगानेर में व्यापारियों ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। व्यापार महासंघ, सांगानेर ने टिकट वितरण में उनकी अनदेखी करने का भाजपा पर आरोप लगाया है। इस सम्बंध में व्यापार महासंघ, सांगानेर के पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसमें सांगानेर में भाजपा का विरोध करने की सहमति बनी। 


भाजपा को भुगतना होगा खमियाजा



व्यापार महासंघ, सांगानेर के संरक्षक त्रिलोक चौधरी और अध्यक्ष शिवराज सो
नी ने बताया कि व्यापार महासंघ, सांगानेर कई वर्षों से भाजपा पार्टी की तन, मन, धन से निस्वार्थ सेवा करता रहा है। निकाय चुनाव में व्यापार महासंघ, सांगानेर ने भाजपा से टिकट मांगे थे। लेकिन, सांगानेर भाजपा विधायक अशोक लाहोटी और मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने टिकट वितरण में व्यापार महासंघ, सांगानेर की अनदेखी की। इससे व्यापार महासंघ, सांगानेर की भावनाएं आहत हुईं हैं। इन निकाय चुनावों में सांगानेर भाजपा विधायक अशोक लाहोटी और मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। व्यापार महासंघ, सांगानेर पूर्ण रूप से विधायक अशोक लाहोटी का विरोध करता है।
 
ये थे मौजूद

इस दौरान व्यापार महासंघ, सांगानेर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम चंद बच्चानी, उपाध्यक्ष रामजीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल टोडावत, उपाध्यक्ष धन्नालाल चतरानी, प्रचार-मंत्री घनश्याम साहू, संगठन मंत्री राजेश नाजवानी, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी,  सह-मीडिया प्रभारी एवं वार्ड 92 भाजपा शक्ति केन्द्र प्रमुख भगवान सिंह जादौन, महेश, प्रेम चंद नाटानी, अशोक मोदी, अशोक नरानिया, लोकेश मनमानी, हरिशंकर सोनी, मनोज कुमार ठेलानी सहित कई गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे। 


नहीं की अनदेखी, दो को टिकट



इस सम्बंध में जस्ट टुडे ने सांगानेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों में व्यापार महासंघ, सांगानेर की अनदेखी नहीं की गई है।  व्यापार महासंघ, सांगानेर को दो टिकट दिए हैं। वार्ड 93 से प्रेम बंसल और वार्ड 94 से गुड्डी कुमावत को टिकट दिया है। प्रेम बंसल व्यापार महासंघ, सांगानेर की पिछली कार्यकारिणी में विधि प्रकोष्ठ में थे। वहीं वर्तमान कार्यकारिणी में महेन्द्र कुमावत मंत्री है। उनकी पत्नी को वार्ड 94 से टिकट दिया गया है।  


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज