जन्मे कृष्ण-कन्हाई...व्यापारियों की भी बजी शहनाई

- जन्माष्टमी पर व्यापार महासंघ, सांगानेर की नव कार्यकारिणी की घोषणा
 


कार्यकारिणी का यह है स्वरूप


संरक्षक, अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एक-एक कोषाध्यक्ष के अलावा 
5 उपाध्यक्ष
5 मंत्री
5 संगठन मंत्री
4 प्रचार मंत्री
2 मीडिया प्रभारी
11 कार्यकारिणी सदस्य
13 विशेष आमंत्रित सदस्य



जस्ट टुडे

जयपुर। सांगानेर स्थित पूज्य सिन्धी धर्मशाला में बुधवार को व्यापार महासंघ, सांगानेर की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी व्यापारियों ने अपने विचार रखे। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। इस दौरान व्यापार महासंघ, सांगानेर के संरक्षक त्रिलोक चौधरी और अध्यक्ष शिवराज सोनी ने नव कार्यकारिणी की घोषणा भी की। मंच संचालन महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। 


सभी का किया सम्मान



मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी और सहप्रभारी भगवान सिंह जादौन ने बताया कि संरक्षक त्रिलोक चौधरी से परामर्श लेकर अध्यक्ष शिवराज सोनी ने नव कार्यकारिणी की घोषणा की। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का माला पहनाकर सम्मान किया गया। सभी ने व्यापार महासंघ, सांगानेर की उत्तरोत्तर प्रगति की शपथ ली। 


किसको क्या मिला पद


संरक्षक: त्रिलोक चौधरी
अध्यक्ष : शिवराज सोनी
महामंत्री : ओमप्रकाश शर्मा


वरिष्ठ उपाध्यक्ष : उत्तम चंद बच्चानी


उपाध्यक्ष : रामजीलाल शर्मा, गोविन्द डंगायच, बाबूलाल टोडावत, धन्नालाल चतरानी, रमेश छीपा


मंत्री : अशोक कुमार मोदी, दीपक माहेश्वरी, मदन लाल शर्मा , शिवानी जैन, महेन्द्र कुमावत


कोषाध्यक्ष : गोकुल नारायण शर्मा


संगठन मंत्री : राजेश नाजवानी, रेखा मीणा, मुकेश खण्डेलवाल, मनोज (मन्नू), राकेश मोदी


प्रचार मंत्री: घनश्याम साहू, राकेश सोनी, कालूराम रैगर, निशांत चौहान


(इनके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।) 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज