इस बार दीपावली 5 अगस्त को !

पूरे सांगानेर में लहराएंगे भगवा झण्डा, शाम को दीये जलाकर मनाएंगे दीपोत्सव


जस्ट टुडे
सांगानेर। करीब 500 साल के लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण की नींव रखी जाएगी। राम मंदिर निर्माण के लिए हर भारतीय ने सपना संजोया था। लाखों कार सेवकों ने इस अश्ममेघ यज्ञ को सफल बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आखिर उनके प्राणों की आहुति रंग लाई है और इस अश्वमेघ यज्ञ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णाहुति देकर हर भारतवासी का सपना साकार करेंगे। इस बीच, सांगानेर में भी 5 अगस्त को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां हो गईं हैं। भाजपा और व्यापार महासंघ, सांगानेर की ओर से सांगानेर के 10 वार्डों में भगवा झण्डा फहराया जाएगा और 5 दीपक जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। 


सांगानेर में 11,000 भगवा झण्डे



सांगानेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा
ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की आधारशिला 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से रखी जाएगी। इस पल को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। सांगानेर के मुख्य बाजार की दुकानों और समस्त 10 वार्डों में भगवा झण्डा फहराया जाएगा। साथ ही शाम को सभी जगह दीये जलाकर दीपावली मनाई जाएगी। पूरे सांगानेर में करीब 11,000 भगवा झण्डे फहराए जाएंगे। इस कार्य में व्यापार महासंघ, सांगानेर भी अपना पूर्ण सहयोग दे रहा है। 


मानसरोवर में पूर्व संध्या पर दीप प्रज्जवलन



राम मंदिर निर्माण की आधारशिला की पूर्व संध्या 4 अगस्त को सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनाई। मानसरोवर स्थित रजत पथ चौराहे पर विधायक लाहोटी ने केसरिया ध्वज फहराकर और दीप प्रज्जवलन कर श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, बूथ अध्यक्ष टीकमचंद शर्मा, शक्ति केन्द्र प्रमुख भगवान सिंह जादौन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


प्रताप नगर में देसी घी के दीये जलाये



टीम वसुंधरा राजे राजस्थान  की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष और नारी संगम संस्था की फाउंडर पुनीता शर्मा ने मंगलवार को हनुमान मंदिर प्रतापनगर सेक्टर 8 में आयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की पूर्व संध्या पर देसी घी के दीप प्रज्जवलित करके उत्सव मनाया। सभी बहनों ने मिलकर जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस मौके पर पूनम, बीना, द्रोपदी, शशि, लता, मधु, तारा, कीर्ति भी उपस्थित रहीं। 


 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज