अब देशी माल ही देश को करेगा निहाल

- सांगानेर विधायक ने रविवार को किया 'स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ' पोस्टर का विमोचन 


जस्ट टुडे
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत रविवार को सांगानेर विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने मुख्य बाजार तिराहे पर 'स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ' के पोस्टर का विमोचन किया। 


सांगानेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया कि सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने समस्त व्यापारियों की उपस्थिति में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत  'स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ' पोस्टर का विमोचन किया। विधायक लाहोटी ने दुकानों पर जाकर ये पोस्टर चस्पा किए।


दुकानों पर पोस्टर चस्पा करते विधायक लाहोटी। 

मेड इन चाइना के बजाय मेक इन इण्डिया को दें तवज्जो


इस दौरान विधायक लाहोटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फोर लोकल आह्वान से प्रत्येक देशवासी जुड़े। मेड इन चाइना की जगह मेक इन इण्डिया को तवज्जो दे। इससे ना केवल देश के कामगारों को रोजगार मिलेगा बल्कि अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि यदि स्वदेशी माल थोड़ा महंगा भी है तो भी इसे ही खरीदें, क्योंकि, हमारा पैसा हमारे देश में ही रहेगा। अभी तक हमारे पैसे से चीन जैसे देश ताकतवार हो रहे हैं, जो समय-समय पर हमें ही आंखें दिखाने से बाज नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाकर हम अपने देश को फिर से सोने की चिडिय़ा बना सकते हैं। 


'हाथ' का छोड़ा साथ, थामा भाजपा का दामन



सांगानेर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान भाजपा में नए कार्यकर्ता भी जुड़े जिनका विधायक ने सम्मान किया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश सचिव महिला विंग की प्रिया शर्मा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता छोड़कर भाजपा में आ गईं। लाहोटी ने उनको भाजपा का दुपट्टा पहनाकर औपचारिकता पूरी की।  


ये भी थे मौजूद


इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता संजय शर्मा (सन्नू), संजय धाकड़, लोकेश सिंह, अशोक सलोदिया, अनिल  पारीक, महेन्द्र कुमावत, भगवान सिंह जादौन, दामोदर नोगिया, मुकेश कुमावत, ओम प्रकाश कुमावत, संजय मनोहर शर्मा, भरत यादव, राम सिंह गुर्जर, सुनील शर्मा, कमल डोट्या, कौशल शर्मा, रिंकू उमरवाल, सावर गुर्जर, राजकिरण वर्मा, अशोक वर्मा, लक्की गुप्ता, सुनील शर्मा, रामसिंह गुर्जर, विजेन्द्र सोलंकी और पवन  गोठरवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


विधायक का किया सम्मान


इस दौरान व्यापार महासंघ सांगानेर के अध्यक्ष शिवराज सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम चंद बच्चानी, उपाध्यक्ष धन्नालाल चतरानी, उपाध्यक्ष रामजीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल टोडावत, प्रचार मंत्री घनश्याम साहू और मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम बच्चानी भी उपस्थित थे। इस दौरान व्यापार महासंघ सांगानेर ने कोरोना योद्धा पत्र देकर विधायक लाहोटी का सम्मान भी किया। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज