'सियासी गोल' से जादूगर कर रहे भाजपा की उम्मीदें भी 'गोल'

जस्ट टुडे ब्रेकिंग न्यूज


- होटल मैरियट में विधायकों ने खेला फुटबॉल और क्रिकेट

- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खेल का लिया आनंद

जस्ट टुडे
जयपुर। भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाने के बाद अशोक गहलोत ने कांग्रेस सहित निर्दलीय और बसपा विधायकों की जेडब्ल्यू मैरियट होटल में बाड़ाबंदी कर रखी है। इन विधायकों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राज्यसभा चुनाव पर्यवेक्षक रणदीप सुरजेवाला ने विधायकों से अकेले में बात की। इन सभी ने विधायकों के मन की थाह ली।




इसके बाद विधायकों के मनोरंजन के लिए रविवार को होटल ग्राउण्ड में फुटबॉल और क्रिकेट खेली गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जनसम्पर्क राज्यमंत्री सुभाष गर्ग सहित कई मंत्री और विधायकों ने चौके-छक्के के साथ ही गोल करने का आनंद लिया। 

...मत चूके गहलोत


इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी फुटबॉल का आनंद लिया। इस फोटो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सधी हुई नजर फुटबॉल पर है। उनकी नजर बता रही है कि वे गोल करके ही दम लेंगे। ठीक ऐसी ही नजर उनकी विधायकों पर भी है। 'सियासी गोल' के जरिए ना केवल उनकी सरकार बचेगी  बल्कि विपक्षी पार्टी को भी मात मिलेगी। ऐसे में राजस्थान की राजनीति में उनका कद और भी मजबूत होगा। हालांकि, यह तो 19 जून को ही पता चलेगा कि जादूगर का जादू फिर चलता है या नहीं। 


 


 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज