घर-घर जाकर मोदी सरकार की बता रहे उपलब्धियां

- मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल, भाजपा ने प्रदेशभर में सोमवार से किया बूथ सम्पर्क अभियान का आगाज


जस्ट टुडे
जयपुर। केन्द्र में आसीन नरेन्द्र मोदी सरकार 2.0 की उपलब्धियों का जनता में प्रचार करने के लिए सोमवार को प्रदेशभर में बूथ सम्पर्क अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आमेर में, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी.सतीश ने सिविल लाइन जयपुर से, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने मालवीय नगर जयपुर से, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने जोधपुर से , कैलाश चौधरी ने बालोतरा से, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने उदयपुर से और उप-नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जयपुर से भाजपा के बूथ सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। 

सांगानेर मंडल में सभी बूथों पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता



सांगानेर मंडल के सभी 10 वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। सांगानेर में विधानसभा संयोजक श्रीप्रकाश तिवाड़ी, सांगानेर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शक्ति केन्द्र प्रमुख भगवान सिंह जादौन, बूथ अध्यक्ष अजय छीपा, रमेश गौड़, सुनील उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिले और पीएम मोदी का पत्र सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांगानेर मंडल के सभी बूथों पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर-घर जाकर पत्र वितरण का कार्य किया।


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी ने किया संपर्क।


मालवीय नगर में फूल बरसाकर किया स्वागत


मालवीय नगर विधानसभा में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के साथ विधायक कालीचरण सर्राफ भी थे। संगठन महामंत्री ने घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र सौंपा और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस दौरान भाजपा नेता सुमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर संगठन मंत्री का स्वागत किया। 



Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज