अब वर्चुअल रैली से जनता के दर मोदी सरकार

- मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर राजस्थान में भाजपा की पहली वर्चुअल रैली 14 जून को


विज्ञापन

जस्ट टुडे

जयपुर। केन्द्र में सत्तासीन मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान के बारे में प्रदेश के आमजन को जानकारी देने के लिए 14 जून को राजस्थान में भाजपा की पहली वर्चुअल रैली होगी, जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं इन रैलियों के संयोजक गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच ने 14 जून शाम 4:00 बजे होने वाली भाजपा राजस्थान की 'राजस्थान जन संवाद' वर्चुअल रैली के पोस्टर का विमोचन किया। इस वर्चुअल रैली को मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय कपड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सम्बोधित करेंगी।


भाजपा बनी विश्व की पहली पार्टी

डॉ. सतीश पूनियां का कहना है कि विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन होने का भाजपा ने रिकॉर्ड बनाया ही है, साथ ही एक रिकॉर्ड वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जो कार्यपद्धति बदली, उसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक गतिविधियां भी शुरू हुई हैं, इसी क्रम में भाजपा विश्व की सबसे पहली पार्टी है जिसने सबसे बड़ी वर्चुअल रैली को संबोधित किया, पिछले दिनों बिहार में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कई लाख लोगों की विशाल वर्चुअल रैली को संबोधित किया था।

प्रदेश में होंगी तीन बड़ी रैलियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनियां ने कहा कि भाजपा 14, 20 और 27 जून को तीन बड़ी वर्चुअल रैलियां करेगी, जिन्हें पार्टी के केन्द्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 400 वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हम अपने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं तक पहुंच कर रहे हैं, इसी प्रकार हजारों व्हाट्स ग्रुप के जरिए प्रदेशभर के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं तक जुड़कर मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे।


ट्वीट कर गहलोत पर निशाना

उन्होंने कहा कि, 14 जून को राजस्थान की पहली वर्चुअल रैली होगी, जिसको केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी और सोशल मीडिया एवं मीडिया के जरिए लाखों लोगों को मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियां, आत्मनिर्भर भारत अभियान इन तमाम बातों की जानकारी हम आमजन के समक्ष रखेंगे।
वहीं, डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों से माफी मांगें, क्या उनको लगता है कि एक विधायक की कीमत 25 करोड़ है, क्या उन्होंने दो बार राजस्थान में बसपा व निर्दलीय विधायकों को ऐसा कुछ दिया था? भाजपा पर उनका आरोप बेबुनियाद है, प्रमाण है तो पेश करें, क्या एसीबी को पत्र विधायकों को डराने के लिए ही है?


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज