सांसद बोहरा ने लॉकडाउन 'दानवीरों' का किया सम्मान

- मानव सेवार्थ, परहितार्थ ग्रुप नेे जयपुर सांसद रामचरण बोहरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया भामशाह सम्मान समारोह

- सांसद ने भामशाहों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित और सेवा कार्य के लिए की प्रशंसा

- ग्रुप की ओर से की गई सेवा कार्य के समापन की आधिकारिक घोषणा



जयपुर सांसद रामचरण बोहरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

जस्ट टुडे

जयपुर। 'मानव सेवार्थ, परहितार्थ' नामक ग्रुप लॉकडाउन 2.0 से अब तक करीब 3100 जरूरतमंदों की मदद कर चुका है। ग्रुप की ओर से मंगलवार को वायरलैस ऑफिस के पीछे इस सेवा कार्य का आधिकारिक समापन और भामशाह सम्मान समारोह मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा थे। सांसद बोहरा ने लॉकडाउन के दौरान सेवा कार्य करने वाले भामाशाहों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आगे भी इस तरह के समाजिक कार्यों में आगे रहने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि 'मानव सेवार्थ, परहितार्थ' ग्रुप के जरिए जरूरमंदों की सेवा का बीड़ा उठाने वालों में प्रवीण शाह और घनश्याम कूलवाल की भूमिका अग्रणी रही।

भामाशाहों का किया सम्मान


ग्रुप के प्रवीण शाह ने दी सेवा कार्यों की जानकारी।

सेवा कार्य के 'समापन और भामशाह सम्मान समारोह' के तहत सांसद बोहरा ने सभी भामाशाहों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। सभी भामाशाह अपने इस सम्मान से अभिभूत दिखे। सेवा कार्य में करीब 72 भामाशाहों ने खुले हाथों से मदद की। इनकी बदौलत ही ग्रुप करीब 7.11 लाख रुपए एकत्रित कर सेवा कार्य कर पाया। इस दौरान ग्रुप के संयोजक घनश्याम कूलवाल को उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया गया।


रंगाई-छपाई एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र जिंदगर को सम्मानित करते सांसद रामचरण बोहरा।
जिंदगर ने सेवा कार्य में सर्वाधिक राशि 2,28,500 रुपए अपनी ओर से दी थी।।


 
मानव सेवार्थ, परहितार्थ ग्रुप के भामशाह को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करते सांसद।


मानव सेवार्थ, परहितार्थ ग्रुप के घनश्याम कूलवाल का किया सांसद ने सम्मान।

मजदूरों के स्वाभिमान के सुनाए किस्से

इस दौरान सभी ने लॉकडाउन में मजदूरों पर आई आफत पर चिंता जताई और मजदूरों के स्वाभिमान को बयां करते कुछ किस्से भी सुनाए। इस दौरान सांसद बोहरा ने एक जरूरतमंद महिला के स्वाभिमान का किस्सा सुनाया और कहा, लॉकडाउन में भी मजदूरों ने अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी इच्छा से किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए और उतना ही लिया, जितना उनको जरूरत थी।

बोहरा ने की पीएम मोदी की तारीफ

इस दौरान सांसद बोहरा ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने का बेहतरीन इंतजाम किया। जब अमरीका, चीन, रूस, जापान जैसे शक्तिशाली और आर्थिक सम्पन्न देश वायरस के आगे बेबस थे, तब पीएम मोदी ने अगुवाई करते हुए विश्व को राह दिखाई। उनके बेहतरीन प्रबंधन की वजह से देश में कोरोना  तबाही नहीं मचा सका। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष लॉकडाउन में जीडीपी का 5 फीसदी राहत के रूप में जनता को देने की बात कह रहा था, तब पीएम मोदी ने जीडीपी का 10 फीसदी करीब 20 लाख करोड़ रुपए राहत कार्यों के लिए दे दिया। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज

ग्रेटर चेयरमैन अरुण शर्मा बने ‘डायनेमिक पार्षद’