सांगानेर सिन्धी समाज की बागडोर अब ‘उत्तम’ हाथ

सिन्धी समाज के संरक्षक ने सर्वसम्मति से उत्तमचंद बच्चानी को सौंपा अध्यक्ष पद का कार्यभार 



जस्ट टुडे

जयपुर। व्यापार महासंघ सांगानेर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आसीन उत्तमचंद बच्चानी को लॉकडाउन में एक और अहम जिम्मेदारी मिली है। सांगानेर सिन्धी समाज ने सर्वसम्मति से उत्तमचंद बच्चानी को अध्यक्ष निर्वाचित किया है। शनिवार को सांगोनर स्थित सिन्धी धर्मशाला में समाज के संरक्षक भगवान गंगवानी ने पूर्व अध्यक्ष छत्तूमल नेता का इस्तीफा स्वीकार किया। इसी दौरान उन्होंने सर्वसम्मति से पूज्य सिन्धी पंचायत, सांगानेर के अध्यक्ष पद की बागडोर उत्तमचंद बच्चानी को सौंपी। बच्चानी ने भी अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
 
समाज बंधुओं का व्यक्त किया आभार


अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद उत्तमचंद बच्चानी ने समाज के सभी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूज्य सिन्धी पंचायत, सांगानेर के विकास को और पंख लगाएंगे। वे हमेशा समाज के हित को ध्यान में रखकर ही कार्य करेंगे। 


समाज पर है पूरी पकड़


उत्तमचंद बच्चानी की अपने समाज पर पूरी पकड़ है। उनकी गिनती समाज के चुनिंदा लोगों में होती है। समाज के कई लोग उनके पास अपनी समस्या लेकर आते रहे हैं, जिनका समाधान वे बखूबी करते आए हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।


Popular posts from this blog

सांगानेर में उचित मूल्य की दुकानों पर व्यवस्था नहीं उचित

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज

विविधता में एकता... भारत की विशेषता - बेरवाल