सांगानेर को लॉकडाउन में मिली खुशी

व्यास मोहल्ले की रहने वाली गर्भवती महिला ने दिया शनिवार सुबह बच्चे को जन्म



जस्ट टुडे
जयपुर। सांगानेर में लगातार पॉजिटिव केस मिलने के बीच शनिवार सवेरे खुशियों की खबर आई है। सांगानेर की गर्भवती महिला ने शनिवार सुबह जयपुरिया अस्पताल में लड़के को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों सकुशल हैं। लॉकडाउन अवधि के इस कठिन समय में गर्भवती महिला के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवरत्न छीपा ने अहम भूमिका निभाई। यह गर्भवती महिला सांगानेर में चम्पारामजी की बगीची के व्यास मोहल्ला की रहने वाली है। 


हाईरिस्क पर थी गर्भवती महिला

बच्चे को दुलार करती मां।

नवरत्न छीपा ने बताया कि गर्भवती पारूल को शुक्रवार को जयपुरिया अस्पताल लेकर गई थी। इसके पति आशीष भी साथ थे। उन्होंने बताया कि यह महिला हाईरिस्क थी। हाईरिस्क का मतलब यह है कि इसकी डिलीवरी शुक्रवार तक हो जानी चाहिए थी। लेकिन, नहीं हुई, ऐसे में दोनों पति-पत्नी मेरे पास आए। मैं इन्हें लेकर जयपुरिया अस्पताल गई और काफी देर रुकन ेके बाद भर्ती कराकर आ गई। इसके बाद बीच-बीच में उसकी कुशलक्षेम पूछती रही।



गर्भवती महिला की कुशलक्षेम पूछने अस्पताल गई नवरत्न छीपा।


शनिवार सुबह करीब 7:16 मिनट पर गर्भवती ने लड़के को जन्म दिया। उसके बाद मैं अस्पताल गई और दोनों की कुशलक्षेम पूछी। जच्चा-बच्चा दोनों सकुशल हैं। उन्होंने बताया कि सांगानेर में एक और गर्भवती महिला हाई रिस्क है। इस महिला की डिलीवरी 17 मई तक हो जानी चाहिए।

1 मई को भी जनाना भी लेकर गई थी

नवरत्न छीपा ने बताया कि वे इससे पहले भी सांगानेर में बगरैटों का मकान, नाहर मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला सपना को भी जनाना अस्पताल लेकर गई थी। 1 मई को गर्भवती महिला ने भी लड़के को जन्म दिया। मां-बच्चा दोनों कुशलपूर्वक हैं।


 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज