खाकी का किया सत्कार...गरीबों के भी सपने हुए साकार...मानव सेवार्थ, परहितार्थ 

- मानव सेवार्थ, परहितार्थ ग्रुप ने सांगानेर एसीपी पूनम चंद विश्नोई का किया सम्मान

- कोरोना काल में बेहतरीन कानून व्यवस्था के लिए किया गया सम्मान

- 118 जरूरतमंदों को एसीपी के हाथों वितरित करवाई राशन किट



जस्ट टुडे

जयपुर। लॉकडाउन 2.0 से अब तक जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहे 'मानव सेवार्थ, परहितार्थ' नामक ग्रुप की ओर से शुक्रवार को सांगानेर स्थित रंगाई-छपाई एसोसिएशन कार्यालय में सांगानेर एसीपी पूनम चंद विश्नोई का पुष्प वर्षा और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कोरोना काल के दौरान सांगानेर में बेहतरीन कानून व्यवस्था बनाए रखने के चलते ग्रुप की ओर से इनका स्वागत किया गया। इस दौरान विश्नोई ने 118 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट का भी वितरण किया। 


सांगानेर एसीपी का स्वागत करते ग्रुप सदस्य।


शाह और कूलवाल की रही अग्रणी भूमिका


प्रवीण शाह और घनश्याम कूलवाल का स्वागत करते समाज-सेवी पुरुषोत्तम बच्चानी।


'मानव सेवार्थ, परहितार्थ' ग्रुप के जरिए जरूरमंदों की सेवा का बीड़ा उठाने वालों में प्रवीण शाह और घनश्याम कूलवाल की भूमिका अग्रणी रही। इन दोनों ने ही ग्रुप बनाकर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया, जिसमें लोगों का सहयोग मिलता गया। इस दौरान कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से प्रवीण शाह और घनश्याम कूलवाल का भी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समाज-सेवी धर्मेन्द्र मोटवानी भी मौजूद रहे।

ऐसे हुई शुरुआत

घनश्याम कूलवाल ने बताया कि हमने 14 अप्रेल से जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य शुरू किया। इसके लिए सिर्फ एक वाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसमें करीब 60 व्यापारियों को जोड़ा। इसमें जरूरतमंदों की सेवा करने का मैसेज डाला गया, तुरन्त ही सभी ने ऐसा करने की रजामंदी दे दी और हमारा कारवां बन गया। 

7.11 लाख एकत्रित हुए राशि


जरूरतमंदों को राशन वितरण करते एसीपी विश्नोई।

ग्रुप के जरिए 14 अप्रेल से अभी तक करीब 3100 लोगों को राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। इसमें अभी तक करीब 55 लोगों ने सहयोग दिया। इन सभी के सहयोग से करीब 7.11 लाख रुपए एकत्रित हुए। इसी राशि से अभी तक सहयोग किया जा रहा है।  राशन किट में 5 किलो आटा, एक किलो चावल, 500 ग्राम दाल, 250 ग्राम तेल और एक साबुन था। यह राशन किट रंगाई-छपाई से जुड़े मजदूर, सिलाई कारोबार से जुड़े मजदूर, विधवा महिलाएं सहित जरूरतमंदों को वितरित की गई। 

जारी रहेगी मदद

ग्रुप के पास अभी राशि बची हुई है। ऐसे में अभी जरूरतमंदों की मदद और की जाएगी। कुछ दिनों के बाद सांगानेर एसडीएम के हाथों भी राशन किट बंटवाई जाएगी और उसी दिन इस सेवा का समापन समारोह भी कर दिया जाएगा। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज