6 दिन... सांगानेर में 30,500 लोग

सांगानेर क्षेत्र के खोखाबास में मुस्तैद हैं स्वास्थ्य वॉरियर्स, शुक्रवार को 4,500 लोगों की स्क्रीनिंग

जस्ट टुडे
जयपुर। सांगानेर क्षेत्र में खोखाबास स्थित कल्याण नगर थर्ड और केशव विहार कोरोना का नया एपिसेंटर बनने के बाद स्वास्थ्य वॉरियर्स अलर्ट है। वे दिनभर क्षेत्र में लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ना ले पाए। प्रत्येक दिन स्वास्थ्य वॉरियर्स करीब औसतन 5000 लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। कल्याण नगर थर्ड में 2 मई को पहला पॉजिटिव केस आने के बाद से स्वास्थ्य वॉरियर्स ने क्षेत्र को अपने सुरक्षा घेरे में ले रखा है। पिछले 6 दिनों के अंदर कल्याण नगर थर्ड में 30,500 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।

12 टीम...4,500 लोगों की स्क्रीनिंग


फोटो प्रतीकात्मक

ब्लॉक सीएमओ, सांगानेर धनेश्वर शर्मा ने बताया कि खोखाबास के कल्याण नगर थर्ड में शुक्रवार को स्वास्थ्य वॉरियर्स की 12 टीमों ने करीब 1000 घरों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान 4500 लोगों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान स्वास्थ्य वॉरियर्स लोगों से उनकी ट्रेवल हिस्ट्री, पिछले दिनों कितने लोगों से मिले, किसी बाहरी व्यक्ति के उनके यहां आने, पहले से किसी बीमारी से ग्रसित होने, परिवार में कुल सदस्यों की जानकारी, पालतू जानवर की जानकारी सहित कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं, जिनके आधार पर प्रथमदृष्टया यह अनुमान लग जाता है कि कहां पर कोरोना संक्रमण की संभावना ज्यादा हो सकती है। इससे अन्य संभावित पॉजिटिव का पता समय रहते लगाना आसान होता है और ज्यादा लोगों में संक्रमण फैलने की संभावना भी कम हो जाती है। 

किस दिन कितनी हुई स्क्रीनिंग

खोखाबास के कल्याण नगर थर्ड में लगातार घरों का सर्वे और लोगों की स्क्रीनिंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आंकड़ों के मुताबिक छह दिनों के अंदर कोरोना वॉरियर्स करीब 30,500 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। इससे साफ पता चलता है कि कोरोना संक्रमण को लेकर चिकित्सा विभाग कितना संजीदा है।

कब               कितने घर          कितने लोग
3 मई             750                   4,000
4 मई             1400                 7,500
5 मई             850                   4,200
6 मई             950                   5,500
7 मई             1400                 4800
8 मई             1000                 4500


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज