विधायक लाहोटी मैदान में...कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

सांगानेर विधायक ने सीतापुरा स्थित ब्रह्म किचन और राम रसोई का किया औचक निरीक्षण, खाना बनाने वालों को दिया धन्यवाद


जस्ट टुडे
सीतापुरा।
कोरोना महामारी के इस वैश्विक संकट में सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी लॉकडाउन के दिन से ही पूरी तरह मुस्तैद हैं। वे सांगानेर क्षेत्र वासियों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्य में सांगानेर भाजपा कार्यकर्ताओं की पूरी फौज लगा रखी है। वे उनसे क्षेत्र का फीडबैक लगातार ले रहे हैं। वे स्वयं भी क्षेत्र में जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिला रहे हैं और उनकी पूरी मदद भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने सोमवार को सीतापुरा में इंडिया गेट स्थित ब्रह्म किचन का औचक निरीक्षण भी किया। 


सफाई और गुणवत्ता का पूरा खयाल


विधायक ने वहां के पूरे इंतजामातों की जानकारी ली। विधायक के मुताबिक वहां पर खाना बनाने वाले मुंह पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहने हुए थे। सभी एक-दूसरे से करीब एक मीटर की दूरी पर खड़े हुए थे। किचन में साफ-सफाई के साथ ही गुणवत्ता का पूरा खयाल रखा जा रहा है। इसके साथ ही वहां पर भाजपा कार्यकर्ता भी थे, जो पूरी सावधानियों का पालन कर रहे थे। विधायक लाहोटी ने सभी कार्यकर्ताओं और खाना बनाने वालों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय भूखों के लिए खाना बनाना और उन तक खाना पहुंचाना बहुत बड़े पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से कार्य करने को कहा। 


राम रसोई का भी किया निरीक्षण


इसके बाद विधायक विद्यासागर स्कूल में संचालित श्री राम रसोई के दौरे पर गए। इसका संचालन भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लॉक डाउन के कारण वंचित वर्ग की सहायता के लिए किया जा रहा है । सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा रसोई के श्रेष्ठ संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रसोई के सभी संचालन कर्ताओं को आश्वासन दिया कि यदि किसी मदद की जरूरत हो तो वे तैयार हैं। 


राम रसाई का ये लोग कर रहे हैं संचालन


जगदीश चंद्रावत, लालाराम मीणा, भरत सिंह चंद्रावत, बलवंत सिंह चंद्रावत, डॉक्टर मनीष शर्मा, वीरेंद्र सिंह रावत, पंडित सुरेंद्र शर्मा, मनीष,  संजय शर्मा, चेतन जैन, दौलत सोनी सहित कई लोग राम रसोई का संचालन कर रहे हैं। इन सभी का कहना है कि लॉकडाउन तक राम रसोई किसी भी जरूरतमंद को भूखा नहीं सोने देगी। 



पुलिसकर्मियों की भी तारीफ


विधायक लाहोटी ने सांगानेर क्षेत्र में जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों के भी हाल-चाल जाने। उन्होंने कोरोना संकट में पूरी मुस्तैदी से जनता की सेवा में लगे पुलिसकर्मियों की जमकर तारीफ की और उनकी हौसला अफजाई की। 


Popular posts from this blog

सांगानेर में 13 ने लिया नाम वापस, अब 37 प्रत्याशी मैदान में 

सांगानेर विधानसभा के वार्ड 75 से हटे अवैध होर्डिंग

सांगानेर से फिर एक बार पुष्पेन्द्र भारद्वाज