सप्ताहभर का बांट रहे राशन
जस्ट टुडे
सांगानेर। आरएसएस और सेवा भारती समिति सांगानेर के कार्यकर्ताओं द्वारा शिवा नगर छापोलों की ढाणी और अशोक विहार कॉलोनी में जरूरतमंद दिहाड़ी मजदूरी करने वाले अनेक परिवारों को करीब एक सप्ताह के भोजन के लिए राशन सामग्री जिसमें आटा, दाल, सब्जी, नमक, तेल, मसाले दिए गए। इस पुनित कार्य में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश गौड़ की प्रेरणा व तत्परता से सेवा भारती की ओर से प्रमोद दुबे, रामेश्वर शर्मा ने अनेक कार्यकर्ताओं जिसमें भगवान सिंह जादौन, योगेन्द्र टेलर, अजय छीपा, आलोक जैन, मदन सिंह, संतोष कुमावत के सहयोग से वितरण की। सभी ने मिलकर तय किया कि हमारा सभी का प्रयास रहेगा कि इस आपातकाल की स्थिति में वार्ड 92 की समस्त कॉलोनियों में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा।
रोजाना 50 लोगों को पहुंचा रहे भोजन
सांगानेर वार्ड 92 से वरिष्ठ शिक्षक भगवान सिंह जादौन ने रोजाना सुबह-शाम 40 से 50 लोगों को भोजन के पैकेट्स (सांगानेर गुप्त दान दातार सेवा समितियों ) से एकत्रित कर अपने वाहन से वार्ड 92, छापोलों की ढाणी, राजनगर, अशोक विस्तार, हनुमान नगर, शिव कॉलोनी, किसान कॉलोनी, हनुमानजी की बगीची, वार्ड 96 से गोविन्द नगर, श्याम विहार और मदरामपुरा, वार्ड 91 में गांजी बाबा की ढाणी, श्याम विहार थर्ड तक दिहाड़ी, गरीव मजदूर, जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट्स वितरित किए।